मनचलों ने सरेराह महिला और बच्चियों से की छेड़छाड़: मेला देखकर लौट रही थी घर, विरोध करने पर बदमाशों ने किया ये काम 


आरिफ कुरैशी, श्योपुर। मध्य प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के साथ छेड़छाड़, दुष्कर्म जैसी आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। ताजा मामला श्योपुर जिले से सामने आया है। जहां मेले से घर लौटते वक्त बाइक सवार दो मनचलों ने महिला और बच्चियों के साथ सरेआम छेड़छाड़ की। इस दौरान युवकों ने महिलाओं को कोहनी मारी और छूने की कोशिश भी की। विरोध करने पर उन्होंने गालियां दीं और पीछा किया। 

READ MORE: नर्सिंग कॉलेज बना जश्न का अड्डा: प्रिंसिपल के जन्मदिन पर हुआ नागिन डांस, Video वायरल 

छेड़खानी की घटना सीसीटीवी में कैद 

यह पूरी घटना यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं इस तरह से सरेआम महिलाओं के साथ छेड़खानी ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठा दिए है। बताया जा रहा है कि महिलाएं और बच्चियां शहर के हजरारेश्वर पार्क में चल रहे मेला कार्यक्रम में सम्मिलत होकर वापस घर लौट रही थी। इसी दौरान बीच रास्ते बाइक सवार दो मनचले युवकों ने उनके साथ अश्लील हरकतें की। 

READ MORE: जिंदगी पर मौत भारी: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में सास-बहू की गई जान, पति गंभीर घायल

वारदात से महिलाओं में रोष 

इधर घटना के बाद से क्षेत्र की महिलाओं में घटना को लेकर काफी रोष है। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं इस वारदात के बाद से महिलाएं घटना से क्षेत्र में रोष है। महिलाएं मेले में जाने से घबरा रही हैं। फिलहाल पुलिस दोनों ही आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *