MLA आरिफ मसूद ने हनुमान मंदिर में कराया सद्बुद्धि यज्ञ, सेना पर टिप्पणी को लेकर BJP नेताओं के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन
शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश के भाजपा नेताओं के सेना पर विवादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने आज अनोखा प्रदर्शन किया। विधायक आरिफ मसूद के नेतृत्व में हनुमान मंदिर में सद्बुद्धि यज्ञ कराया गया। तीनों सेना प्रमुख का बैनर लगाकर यज्ञ किया गया। हालांकि, इस दौरान कांग्रेस MLA खुद दूर बैठे रहे और यज्ञ करते हुए दिखाई नहीं दिए।
बता दें कि बीते दिनों मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया को आतंकियों की बहन बताया था। यहां से विवादित बयान का सिलसिला शुरू हुआ। इसके बाद डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने सेना को पीएम मोदी के सामने नतमस्तम बताया था। वहीं हाल ही में रीवा जिले के मनगवां विधायक नरेंद्र प्रजापति ने कहा था कि UN के आदेश के बाद युद्ध विराम किया गया।
ये भी पढ़ें: MP के डिप्टी CM जगदीश देवड़ा ने किया भारतीय सेना का अपमान, कहा- ‘देश की सेना और सैनिक PM मोदी के चरणों में नतमस्तक’
प्रदेश के बड़े नेताओं के दिए विवादित बयान ने विपक्ष को मौका दे दिया जिसे भुनाने में पार्टी के दिग्गज जुट गए। जीतू पटवारी से लेकर दिग्विजय सिंह ने इस पर सवाल खड़े किए थे। वहीं कांग्रेस के शीर्ष कमान और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी इस पर कड़ी आपत्ति जताई थी।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H