लैब अटेंडर पर गिरी गाज: गर्ल्स कॉलेज में छात्रा के साथ की थी अश्लील हरकत, CCTV सामने आने के बाद हुआ था खुलासा


योगेश पराशर, मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना के गर्ल्स कॉलेज में छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने वाले कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया गया है। कर्मचारी लैब अटेंडेंट के पद पर पदस्थ था। कॉलेज की प्रिंसिपल ने भी 30 घंटे बाद आरोपी के खिलाफ थाने में आवेदन दिया है। प्रिंसिपल को लेकर उच्च शिक्षा विभाग को प्रस्ताव भेजा है। जल्द ही प्रिंसिपल के पद से हटाया जा सकता है।

दरअसल, मुरैना के शासकीय गर्ल्स कॉलेज में 2 दिन पहले एक वीडियो सामने आया था। लैब अटेंडर अमित शर्मा छात्रा के साथ अश्लील हरकत करते हुए दिखाई दिया था। लैब अटेंडर अमित शर्मा की एक साल पहले ही कॉलेज में अनुकंपा नियुक्ति हुई थी। बताया गया था कि वह लंबे समय से गलत व्यवहार कर रहा था, लेकिन जब उसने हद पार की तो एक छात्रा ने साहस जुटाकर पूरी घटना मीडिया को बताई।

ये भी पढ़ें: गर्ल्स कॉलेज में लैब अटेंडर की अश्लील हरकत: छात्रा के साथ लिपलॉक करते CCTV में कैद, एक साल पहले हुई थी अनुकंपा नियुक्ति

शिकायत के बाद मीडिया ने कॉलेज में सीसीटीवी कैमरे चेक कराए थे। वीडियो सामने आने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। आरोपी लैब अटेंडर ने बताया था कि वीडियो में दिख रही लड़की कॉलेज की छात्रा नहीं है।लड़की उससे मिलने के लिए आई थी। वहीं लैब अटेंडर ने अपनी गलती भी स्वीकार की थी। उसने कहा कि मेरे से बहुत बड़ी गलती हो गई है। मैंने गलत जगह पर यह सब किया है।

ये भी पढ़ें: शिक्षा के मंदिर में रीलबाजी: छात्रों को चढ़ा Video बनाने का नशा, परिजन-कॉलेज प्रबंधन को नहीं खबर

वहीं कॉलेज की प्राचार्य भारती शुक्ला को लेकर उच्च शिक्षा विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है। बताया जा रहा है कि कॉलेज में इस अश्लील हरकत की वजह से प्राचार्य पर भी गाज गिर सकती है। जल्द ही भारती शुक्ला प्रिंसिपल के पद से हटाई जा सकती है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *