Space discovery – मंगल ग्रह की जमीन पर खड़े होकर चंद्रमा देखिए, लेकिन यह पृथ्वी का चंद्रमा नहीं है


क्या आपने कभी सोचा है कि मंगल की जमीन पर खड़े होकर चंद्रमा कैसा दिखता होगा? NASA के Perseverance rover ने एक दुर्लभ फोटो खींचकर भेजा है। इस फोटो को क्लिक करने में उसे बड़ा परिश्रम करना पड़ा क्योंकि उसके लेंस इतने पावरफुल नहीं थे। उसने मंगल की जमीन से अपने चंद्रमा के उदय के समय फोटो कैप्चर किया है।

मंगल ग्रह पर चंद्रमा के उदय का दुर्लभ चित्र

यह फोटोग्राफ बिल्कुल लेटेस्ट है, 16 मई, 2025 को कैप्चर किया गया है। यह चित्र इतना रोमांचकारी है कि नासा ने इसे तत्काल पब्लिक के लिए रिलीज कर दिया है। फोटो में जो जमीन दिखाई दे रही है, वह मंगल ग्रह की जमीन है और दूर आसमान में चंद्रमा निकलता हुआ दिखाई दे रहा है। भारतीय पंचांग के अनुसार, 16/5 को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि थी। इस दिन मूल नक्षत्र और सिद्ध योग का संयोग बना था।

लेकिन यह चंद्रमा हमारा चंद्रमा नहीं है। यह मंगल ग्रह का चंद्रमा है। मंगल ग्रह के पास दो छोटे चंद्रमा हैं, जिनका नाम फोबोस और डीमोस है। इनका आकार मंगल ग्रह के आकार के 1/500वें हिस्से से भी कम है। चित्र में जो दिखाई दे रहा है, वह मंगल ग्रह का दूसरा चंद्रमा डीमोस है। डीमोस की चौड़ाई सिर्फ़ 7.8 मील (12.6 किलोमीटर) है। यह चंद्रमा मंगल ग्रह की सतह से औसतन 14,576 मील (23,458 किलोमीटर) की दूरी पर हर 30 घंटे और 17 मिनट में मंगल ग्रह की एक परिक्रमा पूरी करता है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि मंगल ग्रह के इस चंद्रमा का आकार भी अनियमित है।

फोबोस मंगल ग्रह का सबसे बड़ा और अंदरूनी चंद्रमा है। यह अनियमित आकार का है और मंगल ग्रह की सतह के बहुत करीब से परिक्रमा करता है। इसकी स्पीड इतनी तेज है कि यह एक दिन में दो बार उगता और अस्त होता है। वैज्ञानिक मानते हैं कि फोबोस या तो एक क्षुद्रग्रह है, जिसे मंगल के गुरुत्वाकर्षण ने पकड़ लिया है, या यह मंगल ग्रह के निर्माण के शुरुआती मलबे से बना है।

विनम्र अनुरोध: कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारी व्हाट्सएप कम्युनिटी जॉइन करें।

महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में National पर क्लिक करें। समाचार, विज्ञापन एवं प्रतिनिधित्व पूछताछ के लिए व्हाट्सएप, टेलीग्राम, ईमेल के माध्यम से संपर्क करें।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *