अपनी ही पार्टी के निशाने पर मंत्री विजय शाह: पूर्व सीएम उमा भारती ने की बर्खास्तगी की मांग, कहा- FIR भी तुरंत होनी चाहिए


सुधीर दंडोतिया, भोपाल। मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। विजय शाह अब अपनी ही पार्टी के नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने विजय शाह की बर्खास्तगी की मांग की है। उन्होंने कहा कि बर्खास्तगी और FIR दोनों कार्रवाई तुरंत होनी चाहिए।

एमपी की पूर्व सीएम व भाजपा की फायर ब्रांड नेता उमा भारती ने मंत्री विजय शाह की बर्खास्तगी की मांग की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा- विजय शाह जी की मंत्री पद से बर्खास्तगी एवं FIR दोनों कार्रवाई तुरंत होनी चाहिए क्योंकि उन्होंने पूरे देशवासियों को लज्जित किया है।

ये भी पढ़ें: इस्तीफा देंगे मंत्री विजय शाह? कर्नल सोफिया के मामले संगठन सख्त

दरअसल, मध्य प्रदेश के जनजातीय मंत्री विजय शाह ने भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक बयान दिया। जिसके बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस पार्टी चौतरफा हमला बोलते हुए इस्तीफे की मांग कर रहा हैं। वहीं बीजेपी संगठन भी सख्त नजर आ रहा है। क्यों कि एक ओर जहां भाजपा लगातार ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अपनी पीठ थपथपा रही है। तो वहीं बड़बोले मंत्री विजय ने अपने बयान से सब कुछ गुड़ गोबर कर दिया है।

ये भी पढ़ें: कर्नल सोफिया पर विवादित टिप्पणी: उधर डिप्टी CM को HC के आदेश का इंतजार, पार्षद ने मुंह काला करने पर की इनाम की घोषणा

हालांकि पार्टी ने विजय शाह को तलब कर जमकर फटकार लगाई है। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने भी संज्ञान में लिया है। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्य संगठन से विजय शाह की रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट के आधार पर राष्ट्रीय नेतृत्व बड़ा फैसला ले सकता हैं। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि विजय शाह मंत्री पद से जल्द ही इस्तीफा दे सकते हैं।

ये भी पढ़ें: MP के विवादित मंत्री: शिवराज सिंह की पत्नी पर डबल मीनिंग बात करने पर गंवानी पड़ी थी कुर्सी, TI को थप्पड़ मारने पर पुलिस ने तोड़ी थी टांग, अब कर्नल सोफिया पर की घटिया टिप्पणी

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *