दिग्विजय सिंह आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भोपाल में दिखाएंगे फिल्म ‘फुले’, जीतू पटवारी, उमंग सिंघार भी होंगे शामिल


शब्बीर अहमद, भोपाल। राज्यसभा सांसद एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भोपाल में महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित फिल्म फुले की स्क्रीनिंग करने जा रहे हैं। वे आज 13 मई, मंगलवार को भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं को फुले फ़िल्म दिखाएंगे। इस दौरान पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत कांग्रेस नेता एक सतह फिल्म फुले देखेंगे। 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए 340 सीट्स  बुक

जानकारी के मुताबिक शाम 6.30 बजे डीबी मॉल में कांग्रेस कार्यकर्ता फिल्म देखेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए 340 सीट्स बुक की गई है। दिग्विजय सिंह का उद्देश्य पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को फुले के समतावादी विचारों और सामाजिक न्याय के संघर्ष से परिचित कराना है। फ़िल्म फुले महात्मा ज्योतिराव फुले और उनकी पत्नी सावित्रीबाई फुले के जीवन और संघर्ष पर आधारित है। यह फिल्म भारत में जाति और लैंगिक भेदभाव के खिलाफ फुले दंपति के संघर्ष को दिखाती है। 

READ MORE: रानी अहिल्याबाई की 300 वीं जयंती पर नया अभियानः बीजेपी ‘विकास भी और विरासत भी’ के संकल्प को जनता के बीच बताएगी

यह फिल्म दर्शकों को यह समझने के लिए प्रेरित करती है कि कैसे ज्योतिराव और सावित्रीबाई फुले ने अपने समय में समाज सुधार के लिए काम किया और महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी। फिल्म यह प्रेरणा देती है कि सामाजिक अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना और शिक्षा के माध्यम से समाज को बदलना हर व्यक्ति का कर्तव्य है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *