मदरसे में पढ़ाने वाली टीचर से दुष्कर्म: शादी का झांसा देकर आरोपी ने कई बार बनाए संबंध, पुलिस ने किया गिरफ्तार


आशुतोष तिवारी, रीवा/मऊगंज। मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले से दरिंदगी की खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां शिक्षिका को प्यार के जाल में फंसाकर दुष्कर्म किया गया है। इस मामले में जीरो पर एफआईआर दर्ज की गई। जिसके बाद रीवा के रहने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

खेत में मक्का तोड़ रही बच्ची की बेरहमी से हत्या: पकड़ने दौड़े परिजन तो मधुमक्खी के छत्ते को उड़ाया, माता-पिता अस्पताल में भर्ती

दरअसल, पूरा मामला साल 2022 का है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मदरसा में शिक्षिका के पद पर पदस्थ थी। शाहिद रजा नाम के युवक से उसका संपर्क हुआ और दोनों में प्यार हो गया। 6-7 महीने संपर्क में रहने के दौरान आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार संबंध बनाए। शादी करने की बात पर वह मुकर गया। जिसके बाद उसके खिलाफ थाने में दुष्कर्म की शिकायत की।

पुलिस से बचने हाईटेंशन लाइन पर चढ़ा Rape का आरोपी: काफी देर तक किया हाई वोल्टेज ड्रामा, खेत जा रही महिला के साथ की थी दरिंदगी

 रीवा एस.एस.पी. विवेक सिंह ने बताया कि “सिविल लाइंस में मऊगंज जिले से जीरो पे कायमी आई थी जिसे दर्ज किया गया था। आरोपी शाहिद रजा को गिरफ्तार कर आगे की विचेचना की जा रही है। साक्ष्य आने पर चालान पेश किए जाएंगे। 6-7 महीने तक दोनों संपर्क में रहे हैं। इसी दौरान पीड़िता के साथ 2-3 बार शादी का झांसा देकर गलत काम किया है।” 

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *