पति के मर्डर के लिए 10 लाख की सुपारी: पत्नी, महिला किराएदार भी थे हत्या में शामिल, BHEL के रिटायर्ड अधिकारी की मौत पर सनसनीखेज खुलासा


शिखिल ब्यौहार, भोपाल। राजधानी भोपाल में रिटायर्ड BHEL अधिकारी के मौत की गुत्थी सुलझ गई है। पत्नी ने ही किराएदार और उसके प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। इसके लिए उसने आरोपी को 10 लाख रुपए की सुपारी भी दी थी। मृतक की उम्र 65 साल और पत्नी की उम्र 32 साल थी। पूरा मामला पिपलानी थाना क्षेत्र का है।

आरोपी महिला अपने पति जॉर्ज कुरियन से परेशान थी। इस वारदात की सूत्रधार उसकी किराएदार दोस्त रेखा सूर्यवंशी थी। जिसने अपने प्रेमी संजय पाठक के साथ मिलकर हत्या की थी। आरोपी संजय के खाते से पैसे के ट्रांजेक्शन के प्रमाण भी मिले हैं।

बताया जा रहा है कि रेखा को लेकर मृतक और महिला के प्रेमी के बीच विवाद था। मृतक ने संजय पाठक की बेटी को उठाने की धमकी दी थी। साथ ही रेखा से कई दिनो से बात नही करने दे रहा था। संजय ने हत्या के करीब एक माह पहले भी इछावर में मृतक जार्ज कुरियन पर जानलेवा हमला किया था। रेखा ने पैसे की चाह और अपने प्रेमी के अपमान का बदला लेने के लिये जॉर्ज को मारने का प्लान बनाया था। इसके बाद सभी ने मिलकर गला दबाकर रिटायर्ड अधिकारी की हत्या कर दी।

बता दें कि मृतक की पत्नी ने अपने पति के बाथरूम मे गिरने से मौत की झूठी कहानी बनाई थी। उसने पुलिस को 20 दिन तक गुमराह किया था। लेकिन पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *