भारत-पाक तनाव के बीच जबलपुर एयरपोर्ट पर मिला GPS ट्रैकर, डिवाइस लेकर एंट्री कर रही थी विदेशी महिला, मचा हड़कंप
कुमार इंदर, जबलपुर। भारत और पाकिस्तान में हो रहे हवाई हमलों के बीच मध्य प्रदेश के जबलपुर एयरपोर्ट पर जीपीएस ट्रैकर मिला है। डिवाइस को लेकर एक विदेशी महिला एंट्री कर रही थी। इस घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया।
दरअसल, अमेरिका निवासी एंजेला भारत घूमने आई थी। 65 वर्षीय महिला को फ्लाइट से दिल्ली जाना था जिसके लिए वह जबलपुर एयरपोर्ट पहुंची थी। वह अंदर एंट्री कर रही थी तभी जांच के दौरान उसके पास प्रतिबंधित जीपीएस ट्रैकर मिला। जिसके बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ने जीपीएस ट्रैकर को पुलिस के हवाले कर दिया।
विदेशी महिला एंजेला से जीपीएस के बारे में पूछताछ की। उसके सभी दस्तावेजों की जांच की गई। सब कुछ सही पाए जाने पर उसे सशर्त रिहा कर दिया गया। बता दें कि दोनों देशों के बीच जारी इस वॉर को लेकर मध्य प्रदेश में अलर्ट जारी है। प्रदेश के 5 जिलों में हाल ही में मॉक ड्रिल किया गया था जिसमें जबलपुर भी शामिल था। इस वजह से प्रशासन इसे लेकर कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहता है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H