प्रेमी पर शादी का दबाव बना रही थी 4 बच्चों की मां, युवक ने उतार दिया मौत के घाट, चार महीने बाद सुलझी अंधे कत्ल की गुत्थी


अजयारविंद नामदेव, शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल में पुलिस ने 4 महीने बाद महिला के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने मृतिका के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राहुल शर्मा के ऊपर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। मामला अमलाई थाना क्षेत्र का है। 

चार बच्चों की मां का आरोपी से था संबंध

दरअसल, अमराडंडी में चार बच्चों की मां कमला बाई का अपने ही घर में मृत अवस्था में शव पाया गया था। मामला देखकर पुलिस हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी रही, लेकिन इसकी जांच रखी। इस दौरान पुलिस को महिला और आरोपी राहुल शर्मा के बीच प्रेम संबंध होने की जानकारी मिली। जिसके बाद प्रेमी को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ की।

शादी का दबाव बना रही इसलिए मार डाला

आरोपी ने पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि महिला शादी का दबाव बना रही थी। इसी से परेशान होकर उसने कमला बाई की हत्या की साजिश रच डाली। वारदात के दिन महिला का मुंह कंबल से दबाकर उसकी हत्या कर दी थी, जिससे घटना को सामान्य मौत की शक्ल दी जा सके।

आरोपी गिरफ्तार

लगातार चार महीने की कड़ी जांच, तकनीकी साक्ष्य और गवाहों के बयान के आधार पर अमलाई पुलिस ने आरोपी राहुल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी के साथ ही एक लंबित रहस्य से पर्दा उठ गया है। इस मामले में अमलाई थाना प्रभारी जे.पी शर्मा ने कहा कि 4 माह पहले एक महिला की संदिग्ध शव मिलने के मामले में पड़ताल ल के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *