MP Board 10th Topper List 2025: 10वीं में सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल अव्वल, रीवा के तीन छात्र टॉप टेन में शामिल, यहां देखें टॉपर की पूरी सूची


MP Board 10th Topper List 2025: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 6 मई को कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट घोषित कर दिया हैं। एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में प्रज्ञा जायसवाल ने टॉप किया है। उन्हें 500 में से 500 अंक मिले हैं। जिलेवार रिजल्ट की बात करें तो सबसे अच्छा परिणाम नरसिंहपुर का रहा है। यहां लगातार तीसरे साल 10वीं में 92.76 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंगलवार को कक्षा 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी किया। एमपी बोर्ड टॉपर लिस्ट 2025 भी जारी की गई है। 10वीं में सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने टॉप किया है। वहीं दूसरे स्थान पर रीवा जिले की आयुष द्विवेदी और तीसरे नंबर पर जबलपुर की शैजाह फातिमा रही। आयुष द्विवेदी ने 500 में 499 अंक और शैजाह फातिमा ने 500 में 498 अंक हासिल किया है।

ये भी पढ़ें: MP Board 12th Result 2025: किसान के बेटे ने किया कमाल, हरिओम साहू ने कृषि संकाय में किया टॉप

रीवा जिले के तीन छात्रों ने टॉप टेन में जगह बनाई है। टॉप टेन की सूची में तीन मुस्लिम छात्र भी शामिल है। आपको बता दें कि एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में कुल 76.22 प्रतिशत छात्र पास हुए है। दसवीं की परीक्षा 27 फरवरी से 21 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थी। इस साल 9 लाख 53 हजार 777 छात्रों ने एग्जाम दिया था।

ये भी पढ़ें: MP Board Result 2025: मेरिट लिस्ट में भी बेटियों का दबदबा, 10वीं में 76.22 प्रतिशत छात्र हुए उत्तीर्ण, 12वीं में 74.48 परीक्षार्थी हुए पास

MP Board 10th Topper List 2025

स्थान टॉपर का नाम जिला अंक
1 प्रज्ञा जायसवाल सिंगरौली 500/500
2 आयुष दिवेदी रीवा 499/500
3 शैजाह फातिमा जबलपुर 498/500
4 मानसी साहू सीधी 497/500
5 सुहानी प्रजापति उज्जैन 497/500
6 शिवम पांडे सतना 497/500
7 अंजली शर्मा रीवा 497/500
8 सुम्बुल खान सागर 496/500
9 तरन्नुम रंगरेज दमोह 496/500
10 अनिमेष वर्मा रीवा 496/500

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *