दमोह में छात्रा ने कुएं में लगाई छलांग: परीक्षा में फेल होने से थी आहत, कड़ी मशक्कत के बाद बचाई जान


बीडी शर्मा, दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में दसवीं का छात्रा कुएं में कूद गई। बताया गया कि वह परीक्षा में फेल होने से आहत थी। हालांकि ग्रामीणों सहित पुलिस ने छात्रा का रेस्क्यू कर उसकी जान बचा ली है। यह पूरा मामला हटा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, पटना गांव की कक्षा दसवीं की छात्रा ने बोर्ड परीक्षा परिणाम में फेल होने से आहत होकर आत्महत्या करने की कोशिश की। रिजल्ट खराब आने पर वह कुएं में कूद गई। ग्रामीणों ने छात्रा को कुएं में छलांक लगाते देख लिया और उसकी जान बचाने का प्रयास शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें: MP Board Result 2025: बोर्ड परीक्षा में टूटा 15 साल का रिकॉर्ड, लड़कियों ने मारी बाजी, प्रज्ञा जायसवाल बनी 10वीं टॉपर, 12वीं में प्रियल आई अव्वल

कुएं से सुरक्षित बाहर निकाला

घटना की सूचना पर हटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं हटा तहसीलदार प्रवीण त्रिपाठी भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के साथ मिलकर छात्रा का रेस्क्यू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद छात्रा को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाला गया। तहसीलदार प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि रिजल्ट खराब होने पर छात्रा ने खुदकुशी की कोशिश की थी। फिलहाल उसे कुएं से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

ये भी पढ़ें: MP Board Result 2025: बोर्ड परीक्षा में टूटा 15 साल का रिकॉर्ड, लड़कियों ने मारी बाजी, प्रज्ञा जायसवाल बनी 10वीं टॉपर, 12वीं में प्रियल आई अव्वल

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 6 मई को कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में प्रज्ञा जायसवाल ने टॉप किया है। प्रज्ञा को 500 में से 500 अंक मिले है। वहीं 12वीं में सतना की प्रियल द्विवेदी ने टॉप किया है। प्रियल को 500 में से 492 अंक मिले हैं। एमपी बोर्ड 10वीं 76.22 प्रतिशत और 12वीं में 74.48 फीसदी छात्र पास हुए है।

मुख्यमंत्री ने कहा- असफल होने पर निराश नहीं होना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यदि परीक्षा में कोई असफल होता है तो उसको निराश होने की आवश्यकता नहीं है। नई शिक्षा नीति के तहत आपको तुरंत ही दोबारा परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा।

ये भी पढ़ें: MP Board 12th Result 2025: किसान के बेटे ने किया कमाल, हरिओम साहू ने कृषि संकाय में किया टॉप

17 जून से दोबारा होगी परीक्षा

17 जून से मध्य प्रदेश में दोबारा परीक्षा होगी। इसमें फेल होने वाले स्टूडेंट्स शामिल होंगे। अगर कोई अपना रिजल्ट का इंप्रूवमेंट करना चाहता है तो वह भी परीक्षा में बैठ सकेगा। यह फैसला नई शिक्षा नीति-2020 (NEP2020) के तहत लिया गया है। देश में मध्य प्रदेश यह प्रयोग करने वाला तीसरा राज्य बन गया है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *