INDORE NEWS – महिला वकील को काबू करके उसके सामने उसकी बेटी के साथ…


मध्य प्रदेश का सबसे आधुनिक और भारत का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर, सबसे सुरक्षित शहर नहीं है। यहां क्रिमिनल एक्टिविटीज लगातार बढ़ती जा रही है। एक ढाबा संचालक ने महिला वकील और उसकी बेटी के साथ इसलिए मारपीट की क्योंकि उन्होंने छेड़छाड़ का विरोध किया था। मारपीट के दौरान महिला वकील को काबू किया गया और उसके सामने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की गई। दोनों अपनी कार और मोबाइल सब कुछ छोड़कर जान बचाकर भागी। 

महिला वकील की बेटी पर कमेंट किया और फिर चांटा मार दिया

बाणगंगा थाना पुलिस के मुताबिक घटना लवकुश चौराहे की है। यहां स्थित यूनिक ढाबे पर महिला वकील अपनी युवा बेटी और दो महिला रिश्तेदारों के साथ खाना खाने के लिए गई थी। रात का समय था और ढाबे का माहौल ठीक नहीं दिखाई दे रहा था इसलिए उन्होंने फैसला किया कि, पार्सल पैक करवाते हैं, ताकि इस माहौल से दूर जा सकें। पार्सल पैकिंग के बाद जब महिला वकील बिल पेमेंट करने के लिए काउंटर पर गई तो वहां पर बैठे हुए लड़के ने महिला वकील की बेटी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। महिला वकील ने विरोध किया तो काउंटर पर बैठे लड़के ने महिला वकील को चांटा मार दिया। 

बेटी को बचाने महिला वकील ढाबे पर कार छोड़कर भागी

महिला वकील ने तीव्र विरोध शुरू किया तो एक उम्र दराज व्यक्ति भी आ गया। उसने महिला वकील पर हमला कर दिया। महिला वकील की बेटी उन्हें बचाने पहुंची तो उसके साथ आपत्तिजनक हरकत की। फिर दोनों को धक्के देकर ढाबे से बाहर निकाल दिया। महिला वकील के साथ दो सहेलियां भी थी। ढाबा संचालक ने उनके साथ भी मारपीट की। अपनी शिकायत में महिला वकील ने बताया कि इस दौरान उनकी सोने की चेन और घड़ी टूट कर गिर गई। वह अपनी मर्यादा और जान बचाने के लिए अपना मोबाइल फोन और कार छोड़कर भागी। 

ढाबा संचालक ने भी महिला वकील के खिलाफ शिकायत की है

पुलिस ने महिला वकील की शिकायत पर ढाबा संचालक टॉप बहादुर और उसके बेटे युवराज थापा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरी तरफ ढाबा संचालक ने भी महिला वकील की शिकायत की है। पुलिस ढाबा संचालक की शिकायत पर भी नियमानुसार कार्रवाई कर रही है। विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। इंदौर के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Indore पर क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *