बंदूक की नोंक पर बहू से दुष्कर्म: हवस के प्यासे ससुर और जेठ ने अपहरण कर किया गैंगरेप, पति ने भी दिया साथ, पीड़िता की आपबीती सुन कांप उठी पुलिस की रूह


कुमार इंदर, जबलपुर। Jabalpur Rape News: मध्य प्रदेश के जबलपुर से दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां ससुर और जेठ ने मिलकर बंदूक की नोंक पर बहू का अपहरण कर उसे हवस का शिकार बनाया। उसके साथ बारी-बारी रेप किया। हैरान करने वाली बात यह है कि इस पूरे वारदात में महिला के पति ने भी आरोपियों को साथ दिया। पीड़िता का बयान सुनकर पुलिस की भी रूह कांप उठी। पूरा मामला बरगी थाना क्षेत्र का है। 

‘लव जिहाद की पीड़िताओं को जान का खतरा’, एक्शन की तैयारी में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग, भोपाल पुलिस से मांगी रिपोर्ट, हो सकते हैं बड़े खुलासे

बंदूक की नोंक पर ले गए नरसिंहपुर

पीड़िता की शादी साल 2021 में नरसिंहपुर में हुई थी। महिला का आरोप है कि विवाह के बाद से ही पति और ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर रहे थे। यही वजह है कि परेशान होकर वह कुछ समय से अपने मायके जबलपुर में रह रहने लगी थी। बीते 28 अप्रैल को उसका पति, जेठानी, दो भाई और उसके जेठ और ससुर घर पहुंचे और बंदूक दिखाकर डराने लगे। उसे जबरन अपने साथ कार में बिठाया और नरसिंहपुर ले गए। 

‘पहलगाम में जैसे हिंदुओं को मारा, वैसे तेरे परिवार को मार दूंगा’: MP में हिंदू युवती से बहन मानकर की बात, फिर होटल में किया दुष्कर्म, जिब्राइल मंसूरी ने बनाया धर्मांतरण का दबाव

इंजेक्शन लगाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे नरसिंहपुर ले जाकर धमकाया और उसके बाद कुछ कागजों पर हस्ताक्षर कराए गए। जब उसकी तबीयत खराब होने लगी तो उसे एक इंजेक्शन लगाया गया। विरोध करने पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। शनिवार को जैसे-तैसे भाग कर अपने मायके पहुंची। इसके बाद परिजनों के साथ थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई।पुलिस FIR दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *