MP Morning News: CM डॉ. मोहन का मंडला और जबलपुर दौरा, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल, आज भी 45 जिलों में आंधी-बारिश-ओले का अलर्ट, उज्जैन में कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली, जीतू पटवारी, उमंग सिंघार होंगे शामिल


राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। MP Morning News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जबलपुर और मंडला के दौरे पर रहेंगे। सीएम सुबह 10.30 बजे राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एन.डी.डी.बी) एवं म.प्र. राज्य सहकारी दुग्ध संघ के मध्य हुए अनुबंध के बाद की जाने वाली कार्यवाही के संबंध में समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद दोपहर 12.30 बजे जबलपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 1 बजे मंडला के चौगान पहुंचेंगे। जहां रामनगर किला (वि.स. बिछिया) में आयोजित आदि उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

जबलपुर में स्थानीय कार्यक्रम में होंगे शामिल

सीएम डॉ. मोहन यादव दोपहर 3.25 बजे मझौली जबलपुर के पाटन विधानसभा में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। वह रिमिझा भी जाएंगे। शाम 5 बजे पवई धाम पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 6.25 बजे भोपाल पहुंचेगे। 

45 जिलों में गरज-चमक-ओले का अलर्ट 

आज 45 जिलों में आंधी-बारिश-ओले का अलर्ट है। मौसम विभाग ने बड़े शहर भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ आंधी भी चलेगी। इंदौर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सीहोर समेत कई शहरों में मौसम खराब रहेगा।

पीसीसी चीफ, उमंग सिंघार संविधान बचाओ रैली में होंगे शामिल

उज्जैन जिले के बड़नगर में कांग्रेस ने संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार इस रैली में शामिल होंगे। जीतू पटवारी सुबह साढ़े 9 बजे इंदौर से बड़नगर के लिए रवाना होंगे। 11 बजे रैली में शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे वहां से रवाना होने के बाद शाम 5 बजे भोपाल पहुंचेंगे। वहीं उमंग सिंघार धार से सुबह 10 बजे बड़नगर के लिए निकलेंगे और साढ़े 11 बजे संविधान रैली में शामिल होंगे। दोपहर साढ़े 3 बजे वहां से रवाना होकर शाम 5 बजे इंदौर पहुंचेंगे। सिंघार इंदौर में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *