MP NEWS – मैजिक ऐप से महिला प्रोफेसर बन गया मजदूर, 7 लड़कियों का बलात्कार किया
मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जो पूरे सब में समाज को अलर्ट कर देने वाला है। 30 साल के एक मजदूर ने अपने मोबाइल में मैजिक ऐप डाउनलोड किया और फिर महिला प्रोफेसर बनकर कॉलेज में पढ़ने वाली अनुसूचित जाति की लड़कियों को सुनसान इलाके में बुलाने लगा। पकड़े जाने तक वह 7 छात्राओं का रेप कर चुका था।
मैजिक ऐप क्या होता है
इंटरनेट पर ऐसे बहुत सारे मोबाइल एप्लीकेशन है जो आपको पहचान छुपाने या पहचान बदलने में मदद करते हैं। इन्हें मैजिक ऐप कहा जाता है। सीधी जिले में 30 साल के एक मजदूर बृजेश प्रजापति ने यूट्यूब देखकर अपने मोबाइल में मैजिक ऐप डाउनलोड कर लिया। मैजिक ऐप की मदद से उसने अपनी आवाज को एक महिला की आवाज में बदल लिया। इसके बाद उसने कॉलेज में पढ़ने वाली अनुसूचित जाति की छात्राओं को टारगेट करना शुरू किया। वह अपना नाम रंजना मैडम बताता था। लड़कियों को स्कॉलरशिप के लिए फोन करता था। लड़कियां समझती थी कि रंजना मैडम से बात हो रही है। फिर डॉक्यूमेंट लेकर एक सुनसान इलाके में बुलाता था। यहां छात्राओं को बता दिया जाता था कि उन्हें रिसीव करने के लिए एक लड़का आएगा।
रंजना मैडम के कारण लड़कियों ने विश्वास किया
रंजना मैडम ने कहा था इसलिए लड़कियां उसे लड़के के साथ बाइक से चली जाती थी। फिर सुनसान इलाके में लड़की का बलात्कार किया जाता था। इस आपराधिक गतिविधि में राहुल प्रजापति और संदीप प्रजापति भी उसका साथ दे रहे थे। वह एक के बाद एक लड़की को अपना शिकार बनने जा रहे थे। साथ भी लड़की ने हिम्मत की और पुलिस के पास चली गई। तब कहीं जाकर मामले का खुलासा हुआ।
मोरल ऑफ द न्यूज़ स्टोरी
पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है परंतु ना तो इंटरनेट से मैजिक ऐप गायब हुआ है और ना ही समाज से बृजेश प्रजापति जैसे आपराधिक मानसिकता के लोग कम हुए हैं। यह खतरा अभी भी बना हुआ है। लड़कियों को चाहिए कि वह सावधान रहें और किसी भी रंजना मैडम की बातों में ना आए। कॉलेज की सभी प्रकार की फॉर्मेलिटी इस कॉलेज कैंपस में ही होती हैं। इसके लिए किसी के साथ अज्ञात स्थान पर जाने की आवश्यकता नहीं है।
विनम्र निवेदनकृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। रोजगार एवं शिक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category 3 में career पर क्लिक करें।