MBA कर रहा था लव जिहाद का मुख्य आरोपी फरहान: दोस्त साद के लिए बनवाई थी गर्लफ्रेंड, डांस क्लास चलाने वाले साहिल के टारगेट में थी हिंदू लड़कियां, जानिए किसका क्या रहता था रोल?


शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल में हिंदू छात्राओं से हुए लव जिहाद की घटना सिर्फ मध्य प्रदेश को नहीं बल्कि पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस कांड में कई लोगों के नाम सामने आए हैं। एक युवक ने बीते साल सुसाइड कर लिया था। अन्य आरोपी भी अलग-अलग भूमिकाएं निभाते थे। पुलिस की जांच में अब तक कई चौकाने वाले खुलासे हुए हैं।

फरहान – लवजिहाद मामले में मुख्य आरोपी फरहान गाड़ी खरीदने बेचने का काम करता था। वह इसके साथ भोपाल के एक प्राइवेट कॉलेज से एमबीए कर रहा था। 

साद– फरहान का दोस्त साद फरहान जब भी गाड़ी खरीदता था, उसकी जांच साद ही करता था। साद मैकिनिक का काम करता था, इसलिए उसे गाड़ी का अच्छी जानकारी थी। फरहान ने साद को एक गर्लफ्रेंड भी बनवाई थी जो शहर के एक बड़े कॉलेज से बीबीए कर रही है। 

साहिल– पन्ना का रहने वाला साहिल अशोका गार्डन में डांस क्लास चलाता था। उसके टारगेट पर हिंदू लड़कियां रहती थीं। उसके मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो भी मिले हैं। साहिल अपनी डांस क्लास की लड़कियों को रोज पब ले जाता था। साहिल के पिता नहीं है। उसका बड़ा भाई एक कंपनी में जॉब करता है।

अली खान– पिछले साल जून में अशोका गार्डन में कॉलेज की छात्रा से दुष्कर्म किया और वीडियो बनाए। ये वीडियो फरहान को भेजा, फरहान ने इसी वीडियो से छात्रा को ब्लैकमेल किया और रेप किया।

नबील– बिहार का रहने वाला है बीच में पढ़ाई छोड़कर वापस चला गय। लड़कियों को बदनाम कराने में इसी का हांथ था। नबील के कमरे में ही पीड़िताओं के साथ दुष्कर्म होता था। आरोपी नशीली वस्तुओं और गांजे का इंतजाम करता था।

अबरार – कोलकाता का रहने वाला है। वह भोपाल पढ़ने के लिए आया था। इसी के कमरे में लड़की से दुष्कर्म हुआ था। लव जिहाद का खुलासा होने के बाद से अबरार फरार है। पुलिस ने उस पर 10 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया है। 

हामिद – एक साल पहले ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। क्रिकेट पर सट्टा लगाने की लत ने उसे कर्जदार बना दिया था। जिसकी वजह से उसने आत्महत्या कर ली थी। हामिद के रूम पर भी कई लड़कियों के साथ रेप किया गया था।

इस पूरे मामले में फरहान और अली पर दुष्कर्म और गैंगरेप के तहत मामला दर्जा कर किया गया है। बाकी सब पर फरहान और अली की मदद करने लड़कियों को परेशान करने सहित अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *