बड़ी खबरः पाकिस्तान से युद्ध से पहले आयुध निर्माणी फैक्ट्री के कर्मचारियों अधिकारियों की छुट्टियां रद्द, रक्षा मंत्रालय का फैसला


कुमार इंदर, जबलपुर। कश्मीर के पहलगाम घटना के बाद दोनों देश भारत और पाकिस्तान में युद्ध का खतरा बढ़ गया है। इसी कड़ी में पाकिस्तान से युद्ध से पहले आयुध निर्माणी फैक्ट्री को एक्टिव किया जा रहा है। भारत और पाकिस्तान के बढ़ते तनाव के बीच रक्षा मंत्रालय ने बड़ा फैसला किया है।

दरअसल रक्षा मंत्रालय ने जबलपुर के आयुध निर्माणी खमरिया में कर्मचारियों अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी है। छुट्टी पर गए अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल ड्यूटी ज्वाइन करने के निर्देश मिले हैं। फैक्टी प्रशासन से चर्चा की तो उन्होंने सीधा जवाब नहीं देते हुए उत्पादन की अधिकता का हवाला दिया गया है। निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति करने के लिए छुट्टियां रद्द करने की दलील दी जा रही है। मुनिशियन्स इंडिया लिमिटेड के मुख्यालय में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है।

शादी की खुशियां मातम में बदली: महाराष्ट्र से दुल्हन को लेने आ रही बस पलटी, 1 महिला की मौत, 20 लोग घायल

गोला बारूद सहित अन्य घातक हथियारों का उत्पादन

म्युनिशियन्स इंडिया लिमिटेड यानी M.I.L. भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन काम करती है। आयुध निर्माणी खमरिया में भारतीय सेना के लिए गोला बारूद सहित अन्य घातक हथियारों का उत्पादन होता है। जबलपुर के खमरिया इलाके में स्थित है ओएफके यानी ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया। कारगिल, बालाकोट सहित कई ऑपरेशंस में जबलपुर के ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया ने अहम भूमिका निभाई थी। जानकारी अर्नब दासगुप्ता, संगठन मंत्री,ऑल इंडिया डिफेंस एम्पलाइज फेडरेशन ने दी।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *