नाबालिग के साथ गैंगरेप: खेत में शौच के लिए गई लड़की को दो दरिंदों ने बनाया हवस का शिकार, अकेला पाकर वारदात को दिया अंजाम   


धर्मेंद्र यादव, निवाड़ी। मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां शौच लिए खेत गई लड़की से दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पूरा मामला पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के ग़तारा गांव का है। जहां गांव की ही एक नाबालिग लड़की रात 11 बजे शौच के लिए अपने मकान के पीछे एक खेत में गई थी। तभी एक शादी समारोह में टेंट लगा रहे टेंट संचालक और उसके सहकर्मी ने देखा कि कोई लड़की खेत में अकेली है। दोनों ने मौके का फायदा उठाकर उसके साथ जबरदस्ती की।  

READ MORE: नगर पालिका अध्यक्ष के रेपिस्ट बेटे की गिरफ्तारी की मांग: कांग्रेस बोली- गायत्री शर्मा को पद से किया जाए पद से बर्खास्त, कहा- भाजपा नेताओं के दबाव में नहीं हो रही गिरफ्तारी

खेत में बनाया हवस का शिकार 

जानकारी के मुताबिक घटना गुरुवार रात 11 बजे की है। पीड़िता खेत में शौच करने के लिए गई थी। आरोपियों ने उसका पीछा कर खेत में जबरदस्ती की। इस दौरान लड़की चिल्लाती रही, लेकिन शादी समारोह होने के कारण किसी ने उसकी आवाज नहीं सुनी। लड़की से रेप करने के बाद दोनों युवकों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। डरी सहमी लड़की ने सुबह अपने पिता को पूरी बात बताई। 

READ MORE: 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को सजा: कोर्ट ने सुनाई 20 साल की कारावास, पीड़िता को दिलाया 2 लाख रुपए का मुआवजा  

नाबालिग का कराया गया मेडिकल परीक्षण 

लड़की के पिता ने पूरी घटना की जानकारी पृथ्वीपुर पुलिस को दी। पुलिस ने पूरे मामले की जांच की और नाबालिग लड़की का मेडिकल परीक्षण कराकर लड़की की शिकायत पर दोनों युवकों पर 70(2) bns 351(3)bns 5/6 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।  घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पृथ्वीपुर एसडीओपी अतुल सोनी ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। उसे काउंसलिंग के लिए भेजा गया है। दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।  

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *