शादी के ठीक 4 दिन पहले दहेज की मांगः सरकारी शिक्षक ने मांगे 11 लाख और कार, 27 को हुई सगाई और 6 मई को होनी थी शादी, थाने पहुंचा मामला


कुमार इंदर, जबलपुर। दहेज लेना और देना दोनों अपराध की श्रेणी में आता है और इसे सभी समाज के लोग मानते व पालन भी करते हैं। वहीं शादी में दहेज के खिलाफ सरकारी जागरूकता अभियान के बाद भी कई लड़के वाले दहेज मांगने से नहीं चूकते हैं। ऐसा ही एक मामला जबलपुर शहर से आया है, जहां धूधाम से सगाई होने के बाद और शादी के चार दिन पहले लड़के वालों ने दहेज की मांग कर दी है। यह मांग सुन लड़की पक्ष वालों के होश उड़ गए। दहेज नहीं देने पर लगून वापस ले जाने की चेतावनी दी है। ऐन शादी के चार दिन पहले 11 लाख और कार की डिमांड का मामला थाने पहुंच गया है। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

दरअसल मामला सरकारी स्कूल के शिक्षक का है। शादी से महज 4 दिन पहले दहेज की मांग से लड़की वाले सकते में है। लड़के वालों की दहेज की मांग से नाराज लड़की पक्ष ने थाने में शिकायत की है। शहर के त्रिमूर्ति नगर निवासी 22 वर्षीय लड़की से सुहागी के शैलेंद्र झारिया से शादी तय हुई थी। 27 अप्रैल को दोनों की (लड़का- लड़की) की सगाई और लगून हुई थी। लड़के वाले 6 मई को बारात लेकर आने वाले थे, लेकिन शादी से ठीक 4 दिन पहले लड़के वालों ने दहेज की मांग कर दी। पुलिस ने आरोपी लड़के और परिवार के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। जानकारी सूखचैन झारिया, लड़की के चाचा और संध्या तिवारी, एसआई, थाना गोहलपुर ने दी।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *