विदिशा में दर्दनाक हादसा: बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 4 की मौत, 8 की हालत गंभीर
संदीप शर्मा, विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां बारातियों से भरी एक पिकअप घाटी पर पलट गई। इस घटना में महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। जबकि 12 लोग घायल बताए जा रहे है। यह सभी शादी कर इंदौर के महू लौट रहे थे। फिलहाल घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह पूरी घटना विदिशा के लटेरी की है। जानकारी के मुताबिक, पिकअप में सवार होकर बाराती सिरोंज से इंदौर के महू लौट रहे थे। इस दौरान आरी घाटी के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में दो पुरुष और एक महिला की मौत हो गई। जबकि 12 लोग घायल हो गए।
घायलों को लटेरी के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां एक और व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। हादसे में कुल चार लोगों की मौत हुई है। वहीं 8 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर इस पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H