किसानों को कल मिलेगी बड़ी सौगात: CM डॉ मोहन धार से किसान कल्याण योजना की किस्त करेंगे जारी, सामूहिक विवाह सम्मेलन में होंगे शामिल 


शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कल 30 अप्रैल को किसानों को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत किसानों को वर्ष में कुल राशि रुपये 6000/- तीन समान किस्तों में प्रदान की जाती है। हितग्राही किसानों को योजनांतर्गत वर्ष 2025-26 की प्रथम किस्त का वितरण मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा 30 अप्रैल-2025 को उमरबन (धार) से किया जाएगा। मुख्यमंत्री 85 लाख से अधिक किसानों को 1702 करोड़ रुपए की राशि का वितरण करेंगे। इसके अलावा सीएम मोहन संबल योजना के तहत 27523 श्रमिकों को 600 करोड़ की राशि देंगे। 

READ MORE: खत्म हुआ इंतजार: ट्रांसफर पॉलिसी को मिली मंजूरी, पराली जलाने पर किसानों की रुक जाएगी किसान सम्मान निधि, कैबिनेट बैठक में लिए गए अहम फैसले

विधायक, सांसद सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों को ब्लाक स्तर पर विधिवत आमंत्रित कर, ब्लॉक स्तर पर प्रोजेक्टर पर बड़ी स्क्रीन के माध्यम से कार्यक्रम का प्रसारण दिखाया जाएगा। प्रदेश की समस्त ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम के प्रसारण की व्यवस्था कर कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा।  

सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होंगे मुख्यमंत्री  

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव धार जिले के उमरबन में 30 अप्रैल 2025 (बुधवार) को मुख्यमंत्री कन्यादान सामूहिक विवाह आयोजन  में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव धार में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण भी करेंगे, जिनकी अनुमानित लागत 2140.26 करोड़ रुपये है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सवित्री ठाकुर, प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री तथा धार ज़िले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय तथा सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिंह कुशवाह उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम का आयोजन केशरपुरा फाटा, जनपद पंचायत उमरबन में दोपहर 12 बजे से किया जाएगा। सामूहिक विवाह मे 2100 से अधिक  जोड़ों के विवाह सम्पन्न कराए जाएंगे। साथ ही क्षेत्र में अधोसंरचना जैसे सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य व पेयजल जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों से जुड़े अनेक परियोजनाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया जाएगा।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *