खत्म हुआ इंतजार: ट्रांसफर पॉलिसी को मिली मंजूरी, पराली जलाने पर किसानों की रुक जाएगी किसान सम्मान निधि, कैबिनेट बैठक में लिए गए अहम फैसले
सुधीर दंडोतिया, भोपाल। MP Cabinet Meeting Decisions: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक आयोजित हुई। आज लंबे इन्तजार के बाद ट्रांसफर पॉलिसी को मंजूरी मिल गई है। प्रदेश में मई से 30 मई तक ट्रांसफर हो सकेंगे। आज अन्य कई मुद्दों पर भी अहम फैसले लिए गए।
पराली जलाने पर मिलेगा दंड
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कैबिनेट मीटिंग में लिए गए फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज की बैठक में पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए बड़ा निर्णय लिया गया है। पराली जलाने वाले किसानों की 1 साल के लिए किसान सम्मान निधि रुक जाएगी। उन्होंने अपील की है कि छोटे से लालच के लिए किसान बड़ा नुकसान ना करें। पर्यावरण को ठीक रखने के लिए दंड देने का फैसला किया है।
ट्रांसफर पॉलिसी पर मुहर
आज की बैठक में ट्रांसफर पॉलिसी (स्थानांतरण नीति) को स्वीकृति मिल गई है। इसके अंतर्गत 1 मई से 30 मई तक स्थानांतरण होंगे। ऑफिस के जरिए सभी ट्रांसफर को डालना होगा। इसके बाद स्थानांतरण नहीं हो पाएगा। 200 पदों में 20% ही ट्रांसफर होंगे। 200 से लेकर 1000 तक 15% ट्रांसफर होंगे। एक से लेकर 2000 तक 10% ट्रांसफर होंगे। स्वैच्छिक आवेदन को भी स्वीकार किया जाएगा। विभाग भी ट्रांसफर पॉलिसी बना सकेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग को जानकारी देनी होगी।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H