MP FIRE NEWS: नीमच में थोक विक्रेता के गोदाम में भीषण आगजनी, जबलपुर में घर में लगी आग, दमकल ने मशक्कत के बाद पाया काबू


मध्य प्रदेश में गर्मी का पारा तेजी से बढ़ने के साथ-साथ कई जिलों से आगजनी की खबरें सामने आ रही है। आज बुधवार को दो अलग-अलग जिलों में आगजनी हुई है। नीमच में एक थोक विक्रेता के गोदाम में भीषण आगजनी हो गई। जिससे उसे भारी नुकसान हो गया। वहीं दूसरी ओर जबलपुर में एक घर में भयानक आग लगने से पूरा सामान जलकर राख हो गया। दमकल की मदद से घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।  

शहर के फिरोज शाह पेट्रोल पंप के समीप गोदाम में लगी आग , तीन दमकल ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

आकाश श्रीवास्तव, नीमच। केंट थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले दशहरा मैदान के समीप स्थित फिरोजशाह पेट्रोल पंप के पास में कन्फेक्शनरी आइटम के थोक विक्रेता के गोदाम में भीषण आग लग गई। आगजनी की सूचना मिलते ही नीमच नगर पालिका की दो दमकल, अल्कोलाइट फैक्ट्री की दमकल मौके पर पहुंची। और डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

 दरअसल नीमच में कन्फेक्शनरी आइटम की थोक विक्रेता कन्हैयालाल पूरण दास का फिरोजशाह पेट्रोल पंप के समीप गोदाम स्थित है। जहां पर कुरकुरे, चॉकलेट सहित अन्य सामान प्रथम मंजिल पर भरी हुई थी। जिसमें आज दोपहर 3 बजे के करीब अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि गोदाम में छत पर कुरेकरे व अन्य सामान भरा था। जिसमें अचानक आग लग गई। 

ऊपर की मंजिल से धुआं उठता देख तत्काल इसकी सूचना पुलिस और नगर पालिका दमकल को दी गई। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद भी आग पर काबू पाया गया। गोदाम के नजदीक फिरोज शाह पेट्रोल पंप स्थित है। जिसके चलते बड़ा हादसा भी हो सकता था। फिल्हाल आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने से व्यापारी को कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन अभी नहीं लगाया जा सकता है।

जबलपुर में घर में लगी आग 

कुमार इंदर, जबलपुर। कैंट थाना अंतर्गत सदर बाजार में आज बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां मलिक कंपाउंड में एक मकान में अचानक आग लग गई। आग लगने से घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया। घर से धुंआ निकलते देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने फ़ौरन इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। तंग गलियां होने के चलते आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया वरना बड़ा हादसा हो सकता था। 

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *