युवती का अपहरण कर दरिंदगी: रात में बाथरूम गई लड़की को उठाकर ले गए, फिर किया दुष्कर्म, चेहरे पर मिले चोट के निशान, आरोपी फरार


राहुल परमार, देवास। मध्य प्रदेश के देवास जिले में एक युवती के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। युवती का अपहरण कर उसके साथ हैवानियत की गई। इतना ही नहीं उसके चेहरे पर चोट के भी निशान है। जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद पीड़िता को इंदौर रेफर किया गया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। यह पूरी घटना भोरासा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, भोरासा थाना अंतर्गत रहने वाली युवती रविवार की रात बाथरूम गई थी। जहां से उसका अपहरण कर लिया गया। आरोपी ने रात में उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और उसे घायल भी कर दिया। पीड़िता की मां ने बताया कि लड़की रात में बाथरूम गई थी। अचानक उसके चिल्लाने की आवाज आई, जब जाकर देखा तो वह नहीं थी। रात पर तलाश किया, लेकिन नहीं मिली। सुबह घायल अवस्था में मिली। जिसके बाद उसे अस्पताल लेकर गए।

ये भी पढ़ें: MP में हनीट्रैप का खेल: महिला ने किसान को होटल में बुलाया, कमरे में ले जाकर किया निर्वस्त्र, फिर अश्लील वीडियो बनाकर मांगे 6 लाख रुपये, 2 गिरफ्तार

इधर, बीजेपी जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने बताया कि असामाजिक तत्वों और विशेष वर्ग के लोगों ने दलित नाबालिग को घर से उठाकर ले गए और दुष्कर्म किया। इसके बाद अज्ञात स्थान पर छोड़कर चले गए। पीड़िता का इलाज जारी है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: रतलाम में एक साथ उठीं 6 अर्थियां: सभी एक ही परिवार के, मंदसौर में कुएं में कार गिरने से हुई थी मौत

वहीं सीएसपी दिशेष अग्रवाल ने बताया कि युवती की मां की शिकायत के आधार पर एक व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता के चेहरे पर चोट के निशान भी है। इसके चलते प्राथमिक इलाज के बाद उसे इंदौर रेफर किया गया है। CSP दिशेष ने पीड़िता को बालिग बताया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *