भोपाल लव जिहाद मामला: डांस क्लास बना शिकारगाह, आरोपी गरीब हिंदू लड़कियों को फंसाकर करते थे गैंगरेप, फिर शुरू होता था नशा, ब्लैकमेल और हैवानियत का खेल    


शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्यप्रदेश के भोपाल में लव जिहाद मामले में एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। आरोपी केवल गरीब हिंदू युवतियों को टारगेट कर उनके साथ रेप करते थे। इस मामले में पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अभी एक फरार है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी साहिल खान ने बताया कि वह मूल रूप से पन्ना का रहने वाला है। फर्स्ट ईयर की पढ़ाई करने के बाद मन नहीं लगा और पढ़ाई को छोड़कर अशोका गार्डन इलाके में उसने डांस क्लास शुरू कर दी। यहां केवल हिंदू लड़कियों को ही एडमिशन देता था। डांस टीचर होने के नाते वो लड़कियों से नजदीकी बढ़ाता था।

READ MORE: लव, दरिंदगी और दबाव: प्रेमजाल में फंसाकर बनाया हवस का शिकार, फिर ब्लैकमेल कर दरिंदे के दोस्त ने भी बुझाई प्यास, आखिर लव जिहाद पर कब लगेगा लगाम?

गरीब हिंदू लड़कियों को हुक्का लाउंज और पब लेकर जाता था आरोपी 

आरोपी बाहर से पढ़ने आई गरीब हिंदू लड़कियों को बड़े-बड़े सपने दिखाकर हुक्का लाउंज और पब लेकर जाता था। लड़कियों को जब उस पर भरोसा हो जाता तो पार्टी के नाम पर अशोका गार्डन स्थित रूम पर ले जाता था। यहीं बैतूल की एक युवती से पहली बार कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसने रेप किया था। इस दौरान चुपके से पीड़िता का अश्लील वीडियो भी बना लिया था। इसके बाद ब्लैकमेल कर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर दोस्त फरहान से भी अपने रूम में युवती का रेप करवाया। साहिल अकेला नहीं था। उसके साथ फरहान खान, अली खान, शाजी उर्फ शम्सुद्दीन, अबरार और नबील मिलकर संगठित अपराध कर रहे थे। फरहान इस गिरोह का मास्टरमाइंड था।

READ MORE: हिंदू छात्राओं को जबरन नशे कराते थे वहशी दरिंदे, धर्म परिवर्तन से मना करने पर मुंह में ठूंसा था मांस, छोटी बहन को भी नहीं बख्शा

आरोपी फरहान ने एक साथ तीन लड़कियों का किया रेप

गिरोह के मास्टरमाइंड फरहान के मोबाइल से एक वीडियो मिला है, जिसमें वह तीन लड़कियों से एकसाथ रेप कर रहा था। एक अन्य वीडियो में इंदौर की पीड़िता को सिगरेट से दागते हुए पाया गया। आरोपी बेरहमी से लड़कियों के साथ क्रूरता करता था। आरोपी लड़कियों के साथ क्रूरता करता था। उन्हें मारता-पीटता था। वीडियो भी बनाता था और अपने मोबाइल फोन में सेव कर लेता था। पीड़िताओं के वीडियो आरोपी ने एक अलग फोल्डर में सेव कर रखे थे। पूछताछ में उसने बताया कि वह गांजा पीने का आदी है। इंदौर की पीड़िता को उसने कई बार मजबूर कर गांजा और शराब पिलाई है।

READ MORE: गर्दन पर धारदार हथियार रख गैंगरेप, हिंदू छात्राओं से बुलवाते थे कलमा, आरोपी नग्न होकर बनाते थे अश्लील Video, हवस का शिकार बनाते ही धर्म विशेष को देते थे गाली

मोबाइल फोन फोरेंसिक जांच के लिए भेजे

पुलिस ने मोबाइल फोन फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है। आरोपियों ने वीडियो पहले ही डिलीट कर दिए थे, फिर भी काफी सबूत बरामद हुए हैं। अब पुलिस संगठित अपराध (Organized Crime) की धाराओं में मामला बढ़ा रही है।

भोपाल के पांच थानों में सामने आए मामले 

बता दें कि अब तक राजधानी भोपाल के पांच थानों में दो मामले सामने आए हैं, इनमें 6 छात्राओं से रेप हुआ है। आरोपी फरहान को गिरफ्तार कर 3 दिन की रिमांड पर जांच जारी है। वहीं पन्ना से भी साहिल को पुलिस पूछताछ के लिए भोपाल लेकर पहुंची है। सोमवार को पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी। 

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *