दरिंदगी की हदें पार: घर में घुसकर नाबालिग से किया दुष्कर्म, इलाज के दौरान पीड़िता ने तोड़ा दम    


एसआर रघुवंशी, गुना। मध्य प्रदेश के गुना में नाबालिग से दरिंदगी के बाद मौत का मामला सामने आया है। यहां राघोगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। इलाज के दौरान तीन दिन बाद नाबालिग की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

READ MORE: मोहब्बत या पागलपन? चचेरे देवर को दिल दे बैठी दो बच्चों की मां, घर से हुई फरार, थाने पहुंचा मामला  

शादी समारोह में गए थे माता-पिता

जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब पीड़िता के माता-पिता एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। घर पर नाबालिग लड़की कुछ अन्य परिजनों के साथ थी। बताया जा रहा है कि रात के समय एक लड़का घर में घुस आया और  घर में मौजूद नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। परिजनों के लौटने पर घर के भीतर सन्नाटा पसरा था। तलाश के दौरान लड़की छत पर बेसुध हालत में मिली। उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे और शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए। परिजनों ने एक लड़के को भागते हुए भी देखा, परिजनों ने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह मौके से फरार हो गया।

READ MORE: दिनदहाड़े स्कूल के गेट से नाबालिग छात्रा का अपहरण, वारदात CCTV में कैद, मचा हड़कंप 

अस्पताल ले जाते समय रास्ते पर तोड़ा दम 

घटना के बाद परिजन लड़की को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए। तीन दिन तक इलाज चलने के बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद लड़की को भोपाल रेफर कर दिया गया। लेकिन अस्पताल ले जाते समय भी बच्ची ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि बदनामी के डर से परिजनों ने शुरू में पुलिस को सूचना नहीं दी थी। लेकिन नाबालिग की मौत के बाद परिजनों ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस कर रही घटना की जांच 

पीड़िता का पोस्टमार्टम गुना जिला अस्पताल में डॉक्टरों के पैनल ने किया। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, ताकि दुष्कर्म की पुष्टि हो सके। साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि इस घटना में कितने लोग शामिल थे और आरोपी कौन है। फिलहाल इस मामले में पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। इसमें यह भी देखा जा रहा है कि कहीं यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा तो नहीं था, या फिर गांव के ही किसी व्यक्ति ने वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है और लोग सदमे में हैं।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *