दिनदहाड़े स्कूल के गेट से नाबालिग छात्रा का अपहरण, वारदात CCTV में कैद, मचा हड़कंप 


कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 11 साल की एक छात्रा का दिन दहाड़े स्कूल के गेट से अपहरण का मामला सामने आया है। अपहरण का आरोप किसी बदमाश पर नहीं, बल्कि छात्रा के पिता पर है। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। घटना की शिकायत लेकर छात्रा की मां थाने पहुंची। जिसने अपने पति पर बच्ची को अगवा करने का आरोप लगाया है। पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

READ MORE: MP में ‘अजमेर कांड’ पार्ट-2 : Congress का बड़ा आरोप- मध्य प्रदेश बना लव जिहाद का अड्डा, BJP बोली- जिहादियों के साथ कांग्रेस

दरअसल विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के महल गांव इलाके में रहने वाली काजल दुबे नाम की महिला अपनी पीड़ा लेकर थाने पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि उसकी 12 साल पहले महल गांव निवासी पवन दुबे से शादी हुई थी। शादी के बाद उनके दो बेटी 8 साल की साक्षी दुबे और दूसरी 11 साल की जानवी दुबे है। 3 दिन पहले दोनों बेटियों को तैयार कर महलगांव स्थित प्राइवेट राइजिंग पब्लिक स्कूल पढ़ने के लिए भेजा था। जब दोनों बहनें स्कूल के गेट पर पहुंची तो वहां से बड़ी बहन जानवी को एक व्यक्ति जबरदस्ती अपनी गोद में उठाकर अपने साथ ले गया। जब छोटी बेटी स्कूल से घर पहुंची तब बड़ी बेटी को उठाकर ले जाने का पता चला। जब मां स्कूल पहुंची और सीसीटीवी कैमरे चेक कराया तो एक व्यक्ति उसकी बेटी को उठाकर ले जाते नजर आया। 

महिला का आरोप पति ने किया बच्ची का अपहरण 

महिला का आरोप था कि यह अपहरण उसके पति पवन ने किया है, वह पति से विवाद के चलते 6 महीने से अपने मायके में दोनों बेटियों के साथ रह रही है। पति आए दिन उसके साथ शक के चलते मारपीट करता था। 2 साल पहले पति ने विवाद कर उसकी नाक काट दी थी। उसके बावजूद भी उसने नौ बार समझौता किया। लेकिन पति की हरकत नहीं बदली। जिस कारण वह उससे अलग रहने पर मजबूर है और वह चाहता है कि उसकी पत्नी उसके साथ ही रहे। 3 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उसकी बेटी का कुछ पता नहीं चल सका है। उसने तीन दिन तक थाने से लेकर एसपी के दफ्तर तक चक्कर लगाए। लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। अब उसे शक है कि वो बेटी के साथ भी कोई दुर्घटना कर सकता है। 

सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने शुरू की तलाश 

फिलहाल काजल ने सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दिया है। सीसीटीवी फुटेज और महिला की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए उसके पति के घर दबिश दी। लेकिन वह घर से गायब मिला, फोन लगाया तो फोन नहीं लगा। फिलहाल पुलिस ने मां की शिकायत पर पति के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है उसके पकड़े जाने के बाद ही बच्ची के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *