हिंदू छात्राओं को जबरन नशे कराते थे वहशी दरिंदे, धर्म परिवर्तन से मना करने पर मुंह में ठूंसा था मांस, छोटी बहन को भी नहीं बख्शा
शिखिल ब्यौहार, भोपाल। भोपाल में हिंदू छात्राओं से गैंगरेप कांड में एक के बाद एक सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि युवतियों को आरोपी जबरन नशे कराते थे। हवस मिटाने के दौरान धर्म विशेष को गाली भी देते थे। साथ ही देवी-देवताओं के बारे में भी आपत्तिजनक बातें करते थे।
धर्म परिवार्तन से मना करने पर जबरन मुंह में ठूंसा मांस
आरोपी अकेले या सामूहिक बलात्कार के दौरान घटना के साथ बातों की वीडियो रिकॉर्डिंग करते थे। धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और सेक्सुअल हैरेसमेंट के दौरान ही मारपीट भी करते थे। धर्म परिवर्तन से मना करने पर जबरन मुंह में मांस ठूंस कर धर्म भ्रष्ट भी कर दिया जाता था।
पीड़िता की छोटी बहन को भी बनाया हवस का शिकार
बताया जा रहा है कि हैवानों ने एक पीड़िता की छोटी बहन को भी नहीं बख्शा और उसके साथ दुष्कर्म भी किया। पीड़िता की छोटी बहन को आरोपी फरहान ने हवस का शिकार बनाया था। एक नहीं कई बार बलात्कार किया गया है। बड़ी बहन की तरह ही दी छोटी बहन को भी यातनाएं दी गई।
अजमेर कांड की तरह MP में लव जिहाद
बता दें कि मध्य प्रदेश में जो लव जिहाद का मामला सामने आया है जिसने राजस्थान के अजमेर कांड की याद दिलाता है। इस वारदात का पैटर्न भी वही है। पहले कॉलेज की एक छात्रा को प्यार के जाल में फंसाया गया, फिर उसका अश्लील वीडियो बनाया गया। इसके बाद उसी अश्लील वीडियो को वायरल करने का डर दिखाकर पीड़िता पर दबाव बनाया गया और उसे ब्लैकमेल किया गया। अजमेर कांड की तरह ही यहां भी पीड़िता पर दबाव बनाया गया कि वो अपनी दोस्तों से भी ये सब करवाए। अब तब तीन पीड़िताएं सामने आ चुकी हैं।
2 आरोपी गिरफ्तार
इस मामले पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिसमें से 2 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं अन्य की तलाश जारी है। इस घटना के सामने आने के बाद आरोपियों और इनको संरक्षण देने वालों पर कड़ी कार्यवाही की मांग जोर-शोर से उठने लगी है। वहीं कांग्रेस इसे कानून व्यवस्था का फेलियर बता रही है।
सहेलियों से दोस्ती कराने के भी बनाते थे दबाव
इस मामले में भोपाल के तीन अलग-अलग थानों में केस भी दर्ज किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, छात्रों के इस में शामिल आरोपी पहले तो युवतियों को अपने प्रेम जाल में फंसाते थे, फिर उनके साथ अवैध संबंध बनाकर उसका वीडियो बना लेते थे। इसके बाद उनकी सहेलियों से दोस्ती कराने और उनसे भी यही सब कराने पर मजबूर करते थे। इस मामले में शामिल दो आरोपी कोलकाता रहते हैं, सभी आरोपी विशेष धर्म से आते हैं, जबकि पीड़िता हिंदू है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H