बड़ी खबर: ट्रेन से अचानक लापता हुए हिंदू संत स्वामी रामनरेशाचार्य, भोपाल से जा रहे थे जबलपुर, मचा हड़कंप  


कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर से बड़ी खबर सामने आई है। ट्रेन में भोपाल से जबलपुर आ रहे हिंदू संत जगदगुरु रामानन्दाचार्य स्वामी रामनरेशाचार्य अचानक लापता हो गए हैं। जिसके बाद से हड़कंप मच गया है। संत रामनरेशाचार्य के सुरक्षा कर्मियों ने GRP थाने में इसकी FIR दर्ज करवाई है। सूचना के बाद जीआरपी पुलिस में भी हड़कंप मच गया है।

READ MORE: डेटा प्राइवेसी पर हाईकोर्ट सख्त: केंद्र सरकार के साथ गूगल-माइक्रोसॉफ्ट से मांगा जवाब, मोबाइल में इंस्टॉल एप से निजी जानकारी चोरी का आरोप

जानकारी के मुताबिक, प्रधान आचार्य स्वामी रामनरेशाचार्य जी महाराज आज श्रीधाम एक्सप्रेस ट्रेन से भोपाल से जबलपुर आ रहे थे। उनके पूरी ट्रेन यात्रा के दौरान उन्हें पुलिस सुरक्षा प्राप्त थी। जिसके बाद भी वो अचानक गायब हो गए। जिसके बाद देखते ही देखते हड़कंप मच गया। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, स्वामी रामनरेशाचार्य आखिरी बार पिपरिया स्टेशन पर देखे गए थे। इसके बाद वो कहां गए, इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।  

READ MORE: BREAKING: आतंकी संगठन अल सूफा के टेररिस्ट को NIA जयपुर लेकर रवाना, Serial Blast की साजिश रचने वाले फिरोज की रतलाम से हुई थी गिरफ्तारी  

रामनरेशाचार्य जी महाराज रामानंद संप्रदाय के प्रधान आचार्य और काशी स्थित श्रीमठ, पंचगंगा घाट के पीठाधीश्वर हैं। संत राममंदिर आंदोलन से भी जुड़े रहे हैं और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए गठित रामालय ट्रस्ट के संयोजक भी थे। जीआरपी जबलपुर ने  रामनरेशाचार्य जी महाराज की तलाश शुरू कर दी है। 

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *