महिला से दरिंदगी: सरपंच पति ने दुष्कर्म के बाद डंडे से की बेदम पिटाई, अब पुलिस के हत्थे चढ़ा हैवान  


इंद्रपाल सिंह, नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के माखननगर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत की सरपंच पति जगदीश यादव के खिलाफ 29 वर्षीय महिला ने दुष्कर्म का मामला थाने में दर्ज कराया था। आरोपी 5 फरवरी से पुलिस की पकड़ से फरार चल रहा था। आज माखननगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है।

READ MORE: ये तो मस्त योजना है… गर्भवती महिलाओं को सरकार दे रही मोटी रकम, जानिए कैसे ले सकते हैं लाभ

माखननगर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरपंच के पति जगदीश यादव ने गांव की 29 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने दुष्कर्म के बाद महिला की डंडे से जमकर पिटाई की। इस घटना में महिला का एक पैर डंडे की मार से फ्रैक्चर हो गया था। महिला 6 दिनों तक नर्मदापुरम के अस्पताल में भर्ती रही। महिला द्वारा अपने साथ हुई घटना की शिकायत माखननगर थाने में की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी जगदीश यादव के खिलाफ दुष्कर्म के साथ मारपीट का मामला दर्ज किया। 

READ MORE: बेटी की सहेली पर बिगड़ी पड़ोसी की नियत: 5 साल की बच्ची को खेलने के दौरान बुलाया घर, फिर दरिंदगी की हदें की पार

इस संबंध में माखननगर थाना टीआई हेमंत निशोद ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी जगदीश यादव की लगातार तलाश की जा रही थी। आरोपी के मोबाइल लोकेशन से तलाश की जा रही थी। जहां- जहां आरोपी की तलाश की गई। आज आरोपी जगदीश यादव ने थाने आकर अपनी गिरफ्तारी दी है। आरोपी का अस्पताल में मेडिकल चेकअप कराया गया है। उसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जायेगा।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *