‘मै MP Congress में अर्जुन सिंह को ढूंढ रहा हूं…’, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने बैठक में रख दी ये बड़ी डिमांड


शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी और राजनीतिक मामलों की बैठक मंगलवार को पीसीसी में आयोजित की गई। बैठक का प्रमुख फोकस आगामी संविधान बचाओ अभियान पर रहा। निर्णय लिया गया कि 25 से 30 अप्रैल के बीच पूरे देश में संविधान बचाव रैली आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम के अंतर्गत मध्यप्रदेश में इस अभियान को 28 अप्रैल से ग्वालियर में एक भव्य रैली के साथ किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा, मै एमपी कांग्रेस में अर्जुन सिंह को ढूंढ रहा हूं। मुझे अर्जुन सिंह जैसा एक कार्यकर्ता बता दो’, अर्जुन सिंह सभी को साथ लेकर चलते थे, मुझे ऐसे ही नेता चाहिए।

कांग्रेस को अर्जुन सिंह जैसे नेता की जरूरत

मध्यप्रदेश के प्रभारी हरीश चौधरी ने बैठक में कहा कि सबको साथ मिलकर कांग्रेस को मजबूत करने में जुटना चाहिए। आज के समय में कांग्रेस को अर्जुन सिंह जैसे नेताओं की जरूरत है। अर्जुन सिंह सबको साथ लेकर चलते थे। उसी स्तर पर सभी नेताओं को काम करने की जरूरत है। सबको साथ लेकर चलना चाहिए। कांग्रेस की इस बैठक में हरीश चौधरी, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, दिग्विजय सिंह, उमंग सिंघार सहित कई बड़े नेता शामिल रहे। 

READ MORE: कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक: सज्जन सिंह वर्मा ने कहा- निशिकांत दुबे कर रहे संविधान का अपमान, कार्यकर्ता एक-एक घर जाकर बताएंगे सच्चाई

प्रदेश के प्रत्येक जिले में समस्त DCC द्वारा PCC के समन्वय से रैलियां आयोजित की जाएंगी। इन रैलियों में मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियाँ – बढ़ती बेरोजगारी, महँगाई, कृषि संकट, ग्रामीण अर्थव्यवस्था की बदहाली आदि मुद्दों को उजागर किया जाएगा। युवाओं, किसानों, मजदूरों और दलित समुदायों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *