मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यूपीएससी की परीक्षा में चयनित युवाओं को दी बधाई, कहा- यह सफलता विद्यार्थियों के अथक परिश्रम, धैर्य एवं समर्पण का प्रतिफल 


भोपाल। यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन (UPSC) द्वारा आज घोषित CSC’24 Results में मध्य प्रदेश के 38 युवाओं का चयन हुआ है। सबसे ज्यादा पांच उम्मीदवार ग्वालियर जिले से चयनित हुए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि संघ लोक आयोग के घोषित परिणामों में प्रदेश के प्रतिभाशाली युवाओं का चयन गर्व का विषय है। यह परिणाम बताते हैं कि युवाओं ने शासकीय सेवा के माध्यम से राष्ट्र की सेवा करने का संकल्प लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चयनित युवाओं को बधाई दी है।

READ MORE: UPSC परीक्षा में MP का जलवा: ग्वालियर की आयुषी बंसल की 7वीं रैंक, मंदसौर के ऋषभ, उज्जैन के प्रतीक ने भी किया कमाल, यहां देखें एमपी टॉपर्स की पूरी लिस्ट 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कल सिविल सेवा दिवस मनाया गया। सिविल सेवकों की जन कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। वर्तमान में अधिकारी वर्ग ने श्रेष्ठ सेवाएं प्रदान करते हुए सार्थक भूमिका का निर्वहन किया है, जिसके कारण भारत की एक विशेष पहचान बनी है। प्रदेश के युवाओं ने अच्छा अवसर पाया है। यूपीएससी के रिजल्ट में प्रदेश के युवाओं ने शासकीय सेवा के माध्यम से देश की सेवा करने का संकल्प लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आशा व्यक्त की है कि सभी चयनित युवा राष्ट्र सेवा के लिए बेहतर से बेहतर कार्य करेंगे।

READ MORE: UPSC Final Result 2024: ASI का बेटा बना IPS अफसर, पहले अटेम्प्ट में 23 साल के आशीष ने UPSC में पाया मुकाम 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिविल सेवा परीक्षा:2024 में चयनित होने वाले देशभर के सभी प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के अथक परिश्रम, धैर्य एवं समर्पण का प्रतिफल है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *