MP के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: अगली कैबिनेट में आएगी ‘ट्रांसफर पॉलिसी’, इस दिन से शुरू होंगे तबादले
सुधीर दंडोतिया, भोपाल। मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश में जल्द ही तबादलों से बैन हटेगा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कैबिनेट बैठक से पहले बड़ा बयान दिया हैं। उन्होंने कहा कि अगली कैबिनेट तक एमपी में नई तबादला नीति आएगी।
मध्य प्रदेश सरकार ने शासकीय कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए बड़ी घोषणा की है। सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि अगली कैबिनेट तक हम ‘ट्रांसफर पॉलिसी’ पर भी कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्थानांतरण नीति 2025 का प्रस्ताव अगली कैबिनेट बैठक में लाया जाएगा। सीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि यह प्रक्रिया विभागीय नीति और नियमों के अनुरूप संचालित की जाएगी, जिससे पारदर्शिता बनी रहे।
ये भी पढ़ें: Mohan Cabinet Decision: इंदौर में IT कॉन्क्लेव, पानी संग्रहण के लिए स्टाप डैम, अगली कैबिनेट में आएगी ट्रांसफर पॉलिसी, मंत्रिपरिषद की बैठक में इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी
इस दिन से होंगे ट्रांसफर
सामान्य प्रशासन विभाग ने नई तबादला नीति 2025 को तैयार किया है, जिसे कैबिनेट की मंजूरी मिल चुकी है। मध्यप्रदेश में 1 से 31 मई तक ट्रांसफर होंगे। इस दौरान सभी जिलों में सरकारी कर्मचारियों को अपने हिसाब से पोस्टिंग लेने का ऑप्शन मिलेगा।
ये भी पढ़ें: MP में 35 पंचायत CEO का तबादला: भोपाल-ग्वालियर, जबलपुर के अफसरों को ग्रामीण इलाकों में भेजा, यहां देखिए किसे कहां मिली पोस्टिंग
बताया गया है कि अगले हफ्ते मोहन सरकार ट्रांसफर की पॉलिसी भी जारी कर देगी, जिसमें बाकि की सभी बातें भी क्लीयर हो जाएगी। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में आखिरी बार तबादला नीति 2021-22 में लागू की गई थी। उसके बाद अब तक कोई नई नीति नहीं आई है। अब डॉ मोहन सरकार में नई तबादला नीति 2025 लागू होगी।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H