MP में बड़ा हादसा: पुल से नदी में गिरी बोलेरो, 8 की दर्दनाक मौत, 5 घायल, बांदकपुर के दर्शन कर लौट रहे थे सभी


बीडी शर्मा, दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह में बड़ा हादसा हो गया। जहां एक बोलेरो कार पुल से नदी में गिर गई। इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल बताए जा रहे है। यह सभी बांदकपुर के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। इस दौरान हादसे का शिकार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर-एसपी मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है। यह पूरी घटना नोहटा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, बोलेरो कार में सवार होकर बांदकपुर के दर्शन कर लौट रहे थे। इस दौरान बनवार चौकी महादेव घाट पुलिस के पास बोलेरो अनियंत्रित हो गई और पुल से सीधे नदी में जा गिरी। जिससे छह की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। कलेक्टर कोचर, पुलिस अधीक्षक सोमवंशी, एसडीएम सौरव गंधर्व, तहसीलदा डॉक्टर विवेक मौके पर पहुंचे।

घायलों को आनन फानन में दमोह जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान वैजयंती, लौग बाई, हल्की बाई, संपत बाई, गुड्डी बाई, रचना, बच्चों के नाम तमन्ना और शिब्बू के रूप मे हुई है। वहीं पांच घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद जबलपुर रेफर किया गया है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *