मांझे में फंसी एक परिंदे की ‘जान’: 12 घंटे फड़फड़ाता रहा बेजुबान, देवदूत बनकर पहुंचे लोगों ने फिर ऐसे बचाई जिंदगी


शब्बीर अहमद, भोपाल। आज कल पतंगबाजी एक ऐसा खतरनाक खेल हो गया है, तो आसमान में उड़ने वाले सैकड़ों परिंदों के लिए एक बड़ी समस्या बन गई है। ये खेल उनके उड़ने का हक तक छीन रहा है। एक ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सामने आया है। जहां पतंग के मांझे में फंसी एक परिंदे की जिंदगी को कड़ी मशक्कत कर बचाया गया।

इंदौर मेट्रो अंडरग्राउंड स्टेशन पर बवाल: 45 से ज्यादा घरों के उजड़ने का खतरा, सत्तन ने मंत्री विजयवर्गीय पर कसा तंज

घटना पलाश होटल इलाके की है। जहां एक परिंदे की जान उस वक्त खतरे में पड़ गई जब वह पतंग के मांझे में उलझकर एक पेड़ पर फंस गया। रविवार रात से फंसा परिंदा अपने पंख फड़फड़ाकर तड़प रहा था। खुदने ही कई बार छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुआ। आवाज आने पर इलाके के लोगों की नजर पेड़ पर फंसे परिंदे पर पड़ी।

CM डॉ मोहन ने Civil service day की दी बधाई: चाणक्य का उदाहरण देकर समझाया सिविल सर्विस का महत्व, कहा- चंद्रगुप्त को ढूंढकर बनाया था राजा

इसके बाद मामले की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। इधर मौके पर पहुंची टीम ने हाइड्रोलिक क्रेन की मदद से पक्षी का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत कर 12 घंटे के बाद उसे सावधानी के साथ मांझे से बाहर निकाला गया। समय रहते परिंदे की जान बच गई।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *