बाबा महाकल की शरण में KGF के ‘रॉकी भाई’: भस्म आरती में शामिल होकर साउथ सुपर स्टार ‘यश’ ने लिया आशीर्वाद, कहा- यहां की पॉजिटिव अलग ही है
अजय नीमा, उज्जैन। उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर (Mahakal Mandir Ujjain) में सोमवार (Monday) तड़के दक्षिण भारतीय फिल्म (South Indian Film) के सुपर स्टार और KGF फिल्म से रातों रात प्रसिद्ध हुए फिल्म एक्टर यश (Yash) महाकाल मंदिर पहुंचे। इस दौरान वे बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए और उनका आशीर्वाद लिया।
KGF फिल्म से रातों रात प्रसिद्ध हुए साउथ फिल्मों के एक्टर यश सोमवार तड़के चार 4:00 बजे महाकाल मंदिर आए। मंदिर में धोती और सोला पहनकर पहुंचे यश मस्तक पर चंदन का तिलक लगाकर करीब दो घंटे तक भगवान महाकाल की आरती में रमे हुए दिखाई दिए। आरती के बाद महाकाल मंदिर समिति की ओर से यश को दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
महाकाल के दर्शन के बाद यश ने बताया कि वह बहुत खुश हैं। उन्हें अच्छे से दर्शन हुए। उन्होंने कहा कि, यहां की पॉजिटिव एनर्जी अलग है, भगवान महाकाल का आशीर्वाद सब पर बना रहे। बता दें कि KGF फिल्म में उन्होंने रॉकी भाई का किरदार निभाया था। जिन्हें लोगों ने खूब पसंद किया था। उन्होंने कई हिट फिल्म दी हैं। उसमें से एक KGF भी रही है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H