हैवानियत की हदें पार: काम के बहाने बुलाकर महिला से किया दुष्कर्म, घिनौनी करतूत के बाद आरोपी ने कुएं में फेंका
तनवीर खान, मैहर। मध्य प्रदेश के मैहर से दुष्कर्म की एक अजीबोगरीब वारदात सामने आई है। यहां महिला मजदूर को काम के बहाने बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। उसके बाद हत्या की नियत से उसे 35 फीट गहरे कुएं में फेंक दिया। दर्द से कराहते पीड़िता की आवाज जब पास से गुजर रहे ग्रामीणों ने सुनी तो उनके होश उड़ गए। तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से महिला को किसी तरह बाहर निकाला। घायल अवस्था में मिली महिला को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल रीवा में भर्ती कराया।
READ MORE: मोहब्बत का खौफनाक अंजाम: प्रेमी के साथ फांसी के फंदे पर झूली दो बच्चों की मां, सामाजिक बंदिशों के बीच उलझे दो दिलों की दर्दनाक दास्तां…
सीधी की रहने वाली है पीड़िता
पीड़ित महिला मूलतः सीधी की रहने वाली है, वह रीवा में रहकर दिहाड़ी मजदूरी करती है। वह काम की वजह से आसपास के क्षेत्र में भी जाना पड़ जाता है। आरोपी युवक इसी फिराक में था, वह महिला को बालू ढोने के बहाने ताला थाना क्षेत्र ले गया। जहां उसने उसके साथ दरिंदगी की भी उसे गहरे कुएं में मरने के लिए छोड़ दिया।
READ MORE: फिर एक मुस्कान ने प्रेमी की ले ली जानः फांसी लगाने के पहले युवक ने वीडियो जारी कर बयां किया अपना दर्द
आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार
मामले में मैहर जिले की एडिशनल एसपी चंचल नागर ने जानकारी देते हुए बताया की घटना ताला थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलते ही पुलिस ने महिला को कुएं से निकाल कर ताला थाना क्षेत्र से रीवा संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पर शून्य पर कायमी कर महिला के कथन लिए गए है। महिला ने पूरी आपबीती बताई इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H