विधायक के भाई के जन्मदिन पर हर्ष फायरिंग का मामला: गिरफ्तारी पर भड़के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देर रात थाने का किया घेराव, विधायक भी पहुंचे


कुमार इंदर, जबलपुर। मध्यप्रदेश में कांग्रेस विधायक के भाई के जन्मदिन पर हर्ष फायरिंग मामले में कांग्रेस नेता अस्सु खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनकी गिरफ्तारी पर कांग्रेस भड़क गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोतवाली थाने का घेराव कर दिया। देर रात कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता कोतवाली थाने पहुंचे।

बता दें कि विधायक लखन घनघोरिया के भाई के जन्मदिन पर अस्सू खान ने हर्ष फायरिंग की थी। जय घनघोरिया के जन्मदिन पर अस्सू खान ने कई राउंड फायरिंग की थी। जन्मदिन पर हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। पुलिस ने जनमानस को खतरे में डालने सहित अन्य धाराओं में अस्सू खान को गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने थाने का घेराव किया। जमानत पर रिहा करने की मांग को लेकर विवाद की स्थिति बनी है। कोतवाली थाना परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस के विरोध में नारेबाजी कर रहे हैं। समाचार के लिखे जाने तक विरोध प्रदर्शन जारी था।

MP में नेताओं के रिश्तेदारों पर चढ़ा पावर का नशा: कांग्रेस विधायक के भाई के जन्मदिन पर हवाई फायरिंग,

नियम कायदों की जमकर धज्जियां

दरअसल, 18 अप्रैल को पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया के भाई जय घनघोरिया का जन्मदिन था। रात 12:00 बजे जन्मदिन मनाने जुटे समर्थकों ने जमकर जश्न बनाया और इस दौरान नियम कायदों की जमकर धज्जियां उड़ाई गई। फायरिंग करने वाला युवक अस्सु खान कांग्रेस का नेता है और विधायक लखन घनघोरिया के साथ ही पार्टी के अन्य कार्यक्रमों में वह बढ़ चढ़कर हिस्सा भी लेता है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *