MP के किसानों को मिलेंगे सोलर पंप: मंडला में मुख्यमंत्री डॉ मोहन ने किया ऐलान, कहा- डिफाल्टर किसानों का ब्याज भरेगी सरकार


पवन राय, मंडला। मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने मंडला में बड़ी घोषणा की हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों को सोलर पंप दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने हर साल दस लाख किसानों को सोलंर पंप देने का ऐलान किया हैं। वहीं उन्होंने कहा कि किसानों की सहकारी बैंकों की कर्ज राशि का ब्याज राज्य सरकार वहन करेगी।

दरअसल, बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मंडला दौरे पर पहुंचे। उन्होंने सामूहिक विवाह सम्मेलन में शिरकत की। इस दौरान सीएम ने किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों को बिजली बिल से राहत देने के लिए हर साल दस लाख किसानों को सोलर पंप दिए जाएंगे। अटल बिहारी वाजपेई के सपने को पूरा करने के लिए नदियों को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही काली सिंध पार्वती और चंबल को जोड़ने का काम शुरू होगा। इस परियोजना से प्रदेश के एक दर्जन से अधिक जिलों को लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन ने कहा कि किसानों ने बैंकों से जो कर्ज लिया है, उसका ब्याज प्रदेश की सरकार भरने का काम करेगी। जिससे किसानों को बड़ी मदद मिलेगी। मध्य प्रदेश में पक्के मकानों के लिए फिर से सर्वे कराया जा लगा ताकि, एक एक गरीब को पक्के मकान मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 25 गाय पालने पर 25 प्रतिशत राशि माफ कर दी जाएगी। वहीं सरकार किसानों से सारा दूध खरीदेगी। गरीब वर्ग से कहा कि दिखावे में न जाए, व्यक्तिगत खर्च न कर सामूहिक विवाह करें, कम खर्चे में पूरी शादी करें। गरीब वर्ग बच्चे बच्चियों को पढ़ाएं।

इससे पहले सीएम डॉ मोहन ने प्रदेश की 1.27 करोड़ से अधिक बहनों के खाते में 1552.38 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर की। उन्होंने सिंगल क्लिक से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत 56 लाख से अधिक हितग्राहियों को 340 करोड़ से अधिक राशि और 450 में गैस सिलेंडर रीफिल योजना के अंतर्गत 25 लाख से अधिक बहनों के खाते में 57 करोड़ से ज्यादा की अनुदान राशि का भी अंतरण किया।

मुख्यमंत्री मंडला विधानसभा के टिकरवारा गांव में आयोजित 1100 जोड़ों के सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया और मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की राशि के चेक भी प्रदान किए। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने दो सौ करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *