MP स्कूल शिक्षा घोटाला, SHIVPURI में 1.04 करोड़ का कपटपूर्ण भुगतान, पढ़िए Bhopal Samachar


कार्यालय आयुक्त कोष एवं लेखा भोपाल द्वारा मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा घोटाला पकड़ा गया है। जिले के ब्लॉक में 1.04 करोड़ का कपटपूर्ण भुगतान पाया गया है। टोटल 40 बैंक खातों में धनराशि ट्रांसफर हुई है। कमिश्नर ट्रेजरी एंड अकाउंट ने शिवपुरी कलेक्टर को इस मामले में कार्रवाई करने के आदेश दिए। 

सहायक ग्रेड 3 ओंकार सिंह धुर्वे एवं परिवार के खातों में 20.95 लाख

बीईओ कार्यालय खनियांधाना में सहायक ग्रेड 3 पद पर पदस्थ ओंकार सिंह धर्वे ने स्वयं के बैंक खातों एवं उनकी पत्नी अनुराधा धुर्वे भाई अनिल सिंह धुर्वे इन सभी के बैंक खातों में 20.95 लाख का भुगतान गया है। ओंकार सिंह को इस पूरे घोटाले का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। यह भी कहा जा रहा है कि, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, उनके पूर्ववर्ती एवं घोटाले की अवधि में पदस्थ रहे जिला शिक्षा अधिकारियों तक घोटाले का लाभ पहुंचाया गया था।

अकाउंटेंट सुखनंदन रसगैया एवं परिवार के खातों में 14 लाख

बीईओ कार्यालय के डिवीजनल एकाउंटेंट के पद पर पदस्थ सुखनंदन रसगैया ने स्वयं के वेतन भत्तों में माह अक्टूबर 2020 में अन्य भत्ते व इसके अतिरिक्त इनके परिवार में शामिल पुत्री हेमलता, पुत्र शिवा, ब्रजेश एवं अरुण कुमार रसगैया के नाम के खातों में 14 लाख रुपए से अधिक के अन्य कर्मचारियों के स्वत्वों एवं अन्य प्रकार के भुगतान को कर दिया है। 

शिक्षक यशपाल बघेल की पत्नी के खाते में 3.49 लाख

माध्यमिक शिक्षक यशपाल बघेल की पत्नी रेखा बघेल के खाते में भी अन्य कर्मचारियों के स्वत्वों एवं अन्य मदों का 3.49 लाख रुपए का भुगतान किया गया है। रेखा बघेल के अतिरिक्त खुशी बघेल, साक्षी पुत्री यशपाल सिंह का नाम भी पत्र में है, जिनके बैंक खाता में धनराशि ट्रांसफर की गई है। 

कलेक्टर ने जांच समिति बनाई

कार्यालय आयुक्त कोष एवं लेखा भोपाल द्वारा कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी को 7 अप्रेल को पत्र लिखकर मामले में कार्रवाई के आदेश दिए है। कलेक्टर को लिखे पत्र में यह घोटाला 2019-20 से शुरू होकर 2024-25 तक किया जाना बिंदुवार और नामजद बताया गया है। पत्र में 40 भुगतानों को सारणीबद्ध करके खाता, नाम और राशि का उल्लेख भी किया गया है। इसके रिस्पांस में शिवपुरी कलेक्टर ने एक जांच समिति का गठन किया है। एसडीएम पिछोर शिवदयाल धाकड़ को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। सुश्री शालिनी दिनकर सहायक संचालक जिला शिक्षा अधिकारी शिवपुरी, संतोष कुर्मी सहायक पेंशन अधिकारी, जिला पेंशन कार्यालय शिवपुरी, अमित यादव सहायक ग्रेड 3 जिला कुचालक शिवपुरी को सदस्य बनाया गया है। जांच के लिए 10 दिन का समय दिया गया है। 

विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें।

कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में employee पर क्लिक करें। समाचार, विज्ञापन एवं प्रतिनिधित्व पूछताछ के लिए व्हाट्सएप, टेलीग्राम ईमेल के माध्यम से संपर्क करें।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *