पूर्व निगम आयुक्त का गिरफ्तारी वारंट जारी, हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, जानिए पूरा मामला 


कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश ग्वालियर हाईकोर्ट की एकलपीठ ने नगर निगम के तत्कालीन आयुक्त विवेक कुमार सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। इसके अनुसार यदि 5 मई को पूर्व निगम आयुक्त उपस्थित नहीं होते हैं तो उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। लोकायुक्त पुलिस ने नगर निगम के जल प्रदाय घोटाले में दोषमुक्त हुए आरोपियों के खिलाफ अपील दायर की है, जिसमें 8 आरोपी उपस्थित हो गए, लेकिन तत्कालीन नगर निगम आयुक्त उपस्थित नहीं हुए हैं।

READ MORE: राजस्व टीम पर जानलेवा हमला: पटवारी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, महिला आरआई ने ऐसे बचाई जान, पांच लोगों पर FIR दर्ज  

क्या है मामला

दरअसल नगर निगम के जल प्रदाय विभाग में 2004-05 में 2 करोड़ रुपए से अधिक व्यय किया गया। 1805 नस्तियां बनाई गई। इन नस्तियों में 1.69 करोड़ रुपए भुगतान शेष पाया गया। इसकी शिकायत सुधीर कुशवाह ने लोकायुक्त में की। पुलिस ने इस मामले की जांच की तो जल प्रदाय विभाग में घोटाला सामने आया। अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कर तत्कालीन निगमायुक्त विवेक सिंह सहित 12 आरोपियों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया।

READ MORE: सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत: अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलटी तेज रफ्तार कार, मौके पर दोनों ने तोड़ा दम  

कोर्ट ने तीन आरोपियों को सुनाई सजा 

विशेष सत्र न्यायालय ने 29 नवंबर 2021 को नगर निगम के जल प्रदाय विभाग में हुए घोटाले के मामले में फैसला सुनाया। कोर्ट ने तीन आरोपियों को सजा सुनाई। तत्कालीन निगमायुक्त विवेक सिंह समेत अन्य को दोषमुक्त कर दिया था। इस आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील दायर की गई। हाईकोर्ट ने अपील सुनवाई के लिए स्वीकार कर ली है, नोटिस जारी कर आरोपियों को तलब किया है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *