धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गए लोगों पर मधुमक्खियों का हमला, 6 लोग बुरी तरह घायल, अस्पताल में भर्ती


अमित पवार, बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गए लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस हमले में 6 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। जिसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है।

बेटी से 3 साल तक ओरल सेक्स करने वाला पिता गिरफ्तार: पीड़िता के बयान के बाद मां भी हिरासत में, कोर्ट ने भेजा जेल, उत्तेजना बढ़ाने कैप्सूल भी खिलाता था

जानकारी के मुताबिक बोरगांव के नजदीक यह घटना हुई है। यहां एक धार्मिक अनुष्ठान करवाया जा रहा था। इस दौरान काफी धुंआ हो गया जो नजदीक के मधुमक्खियों के छत्ते में चला गया। इसके बाद मधुमक्खियों ने वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया और काटकर घायल कर दिया। इस दौरान मौके पर भदगड़ मच गई। 6 लोग इस हादसे में घायल हो गए जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

MP में CBI की बड़ी कार्रवाई: राजधानी समेत कई जिलों में पड़ा छापा, 10 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया सीबीआई निरीक्षक, 3 कॉलेज संचालक समेत 13 गिरफ्तार

बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है। पिछले दिनों मुलताई तहसील में मधुमक्खियों के हमले की दो अन्य घटनाएं भी सामने आई हैं। बुरहानपुर जिले में भी आसीरगढ़ किला घूमने गए लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। था इस घटना में 25 लोग घायल हो गए थे। करीब 12 लोगों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *