14 अप्रैल महाकाल आरती: मस्तक पर ॐ और त्रिपुंड अर्पित कर भगवान महाकाल का राजा स्वरूप में मनमोहक श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन


उज्जैन। Mahakal Basma Aarti: विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में वैशाख माह कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि सोमवार को सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। भगवान महाकाल का सबसे पहले जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया।

श्री महाकालेश्वर को भस्म चढ़ाई गई। साथ ही शेषनाग का रजत मुकुट, रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित पुष्प से बनी गुलाब के फूलों की माला धारण की। बाबा को फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया। वहीं मस्तक पर ॐ और त्रिपुंड अर्पित का भगवान का राजा स्वरूप में मनमोहक श्रृंगार किया गया। 

अल सुबह भस्म आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। लोगों ने नंदी महाराज का दर्शन कर उनके कान के समीप जाकर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान श्रद्धालु बाबा महाकाल की जयकारे भी लगा रहे थे। पूरा मंदिर बाबा के जयकारे से गुंजायमान हो रहा था।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *