Guna Violence: हनुमान जयंती के जुलुस पर पत्थरबाजी मामले में 9 गिरफ्तार, 5 नामजद, 20 अज्ञात पर FIR
गुना। मध्य प्रदेश के गुना में शनिवार को हनुमान जयंती के अवसर पर निकाले जा रहे जुलूस पर पत्थरबाजी की घटना सामने आई थी। इस मामले पर पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है। 5 नामजद और 20 अन्य पर एफआईआर दर्ज की गई है। अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका हैं।
हनुमान जयंती का जुलूस शाह के कोल्हू पुरा से निकलकर रपटा, हाट रोड तरफ जा रहा था। जब जुलूस कर्नलगंज स्थित मस्जिद के सामन पहुंचा, तो जुलूस को आगे बढ़ाने को लेकर एक पार्षद की किसी से कहासुनी हो गई। इस दौरान जुलूस पर पत्थर फेंका गया और माहौल तनाव पूर्ण हो गया। यह भी बताया गया है कि जुलूस निकालने के लिए परमिशन नहीं दी गई थी।
ये भी पढ़ें: MP TOP NEWS TODAY: राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन में अमित शाह, NDDB और MPCDF के बीच MoU, 9 IAS अफसरों का तबादला, दिग्गी ने BJP नेताओं को बताया ISI एजेंट, एक्शन में एमपी वक्फ बोर्ड, एक क्लिक में पढ़ें सभी बड़ी खबरें
आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
इधर, माहौल बिगड़ता देख पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को खदेड़ा। इसके बाद सभी आक्रोशित लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हनुमान चौराहे पर चक्काजाम कर दिया था। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें समझाइश देकर जाम खुलवाया। मामले की जानकारी मिलते ही एसपी संजीव कुमार सिन्हा और कलेक्टर किशोर कुमार कान्याल मौके पर पहुंचे थे।
ये भी पढ़ें: गुना में हनुमान जयंती जुलूस पर पत्थरबाजी: गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम, 12 से अधिक पर FIR
एएसपी मानसिंह ठाकुर ने बताया कि 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 3 जिले की पुलिस फोर्स लगाई गई है, अभी हालत सामान्य है। वहीं एसपी SP संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि शहर में शांति है। पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। 15 फिक्स पिकेट और 9 मोबाइल वाहन 24 घंटे काम कर रहे हैं। 5 नामजद आरोपियों और 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। आज 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 7 लोगों से पूछताछ की जा रही है। वीडियो फुटेज के आधार पर और लोगों की पहचान की जा रही है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H