BHOPAL NEWS – राज परिवार की राजकुमारी ने पति के खिलाफ प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया


मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में, छतरपुर राज्य परिवार की राजकुमारी रत्ना सिंह ने अपने पति के खिलाफ प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया है। रत्ना के पति का नाम राजदेव सिंह है। जो बुंदेलखंड के कद्दावर नेता बादशाह सिंह के बेटे हैं। कुल मिलाकर मामला हाई प्रोफाइल और पॉलिटिकल भी है। 

राजदेव सिंह पर दहेज मांगने का आरोप

महिला थाना प्रभारी अंजना दुबे के अनुसार, छतरपुर राज परिवार की राजकुमारी रत्ना सिंह ने अपनी शिकायत में उल्लेख किया है कि उनकी शादी सन 2022 में महोबा के कद्दावर नेता बादशाह सिंह के बेटे राजदेव सिंह से हुआ था। शादी के कुछ समय बाद राजदेव सिंह ने उनसे 3 करोड़ रुपये कैश और एक फॉर्च्यूनर कार लाने का दबाव बनाया गया। इसके बाद वह अपने पति का घर छोड़कर भोपाल में अपने रिश्तेदारों के पास आ गई थी। तब से रिश्तेदारों के साथ ही रह रही है। 

महिला पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच में समझौता करवाने के लिए, लंबे समय तक काउंसलिंग की गई। दोनों पक्ष राजी नहीं हुई तो फिर मामला दर्ज किया गया है। 

विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें। समाचार, विज्ञापन एवं प्रतिनिधित्व पूछताछ के लिए व्हाट्सएप, टेलीग्राम ईमेल के माध्यम से संपर्क करें। 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *