कहानी फिल्मी है… मरा समझकर जिसका कर दिया था पिंडदान, 35 साल बाद अचानक लौटी घर, सामने देख परिवार वाले रह गए दंग  


शुभम जायसवाल, राजगढ़। फिल्मों मेंअक्सर हमने देखा है कि सालों बाद घूमे लोग मिल जाया करते है, ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से सामने आया है। जहां 35 साल बाद वो महिला लौट आई, जिसका परिवार पिंडदान तक कर चुका है।दरअसल महिला को भूलने की बीमारी के कारण 40 की उम्र में वो लापता हो गई थी। घर वालों ने उन्हें 10 साल तक कई जगह तलाश किया। मिल नहीं पाने पर निराश होकर पांच साल पहले प्रयागराज में पिंडदान कर दिया था। वहीं हर साल श्राद्ध भी कर रहे थे।

यह है पूरा मामला 

राजगढ़ जिले की ब्यावरा निवासी 75 वर्षीय गीताबाई सेन 40 की उम्र में अपने मायके शाजापुर के खोकरा गांव से लापता हो गई थीं। दो साल पहले सामाजिक कार्यकर्ता बिंदा बिड़कर ने उन्हें एक पेड़ के नीचे बैठा देखा। उन्होंने महिला को 8 सितंबर 2023 को नागपुर के मेंटल अस्पताल में भर्ती कराया था।

पति हुए भावुक, बेटे की आंखें नम हो गईं

धीरे-धीरे गीताबाई की याददाश्त लौटी। वे नर्सिंग स्टाफ से बातें करने लगीं। उन्होंने नरसिंहगढ़, शुजालपुर और ब्यावरा का जिक्र किया। अस्पताल स्टाफ ने गूगल पर ब्यावरा सर्च किया और पुलिस की मदद से परिजनों तक पहुंचे। 28 मार्च को परिजनों को गीता बाई के मिलने की सूचना मिली। पत्नी को देखकर पति गोपाल सेन भावुक हो गए। बेटे अशोक सेन की आंखें भी नम हो गईं। जब गीताबाईं लापता हो गईं थीं तब उनके चार बच्चे थे, जिनकी उम्र चार से 10 साल के बीच थी। दो की मौत हो गई। उनके 45 वर्षीय बेटे अशोक बताते हैं कि मां मानसिक रूप से कमजोर थीं। मायके से बिना बताए कहीं चली गईं थीं। हमने काफी ढूंढ़ने का प्रयास किया, लेकिन कहीं भी पता नहीं चला।

नागपुर से आये फोन से चौके परिजन, फोटो-वीडियो में देखा तो भरोसा नहीं हुआ

सालों बाद जब परिजनों के पास अचानक पुलिस के माध्यम से नागपुर अस्पताल की सूचना मिली। बेटे ने कहा जैसे ही हमने मां को वीडियो और फोटो में देखा तो हम भरोसा नहीं कर पाए। महिला का बड़ा बेटा मोहन सेन था, जिनकी मौत ढाई साल पहले हो चुकी है। अशोक और विनोद सेन दो बेटे हैं जो परिवार के साथ अस्पताल रोड स्थित घर पर रहते हैं। वहीं, एक अन्य बहन श्यामा थीं जिनका निधन पहले ही हो चुका है।

19 माह के प्रयासों के बाद बाद मिले परिजन

नागपुर मेंटल हॉस्पिटल के इंचार्ज कुंडा बिड़कर ने बताया कि 8 सितंबर 2023 को कोर्ट के ऑर्डर पर इन्हें भर्ती कराया गया था। वे डिमेंशिया बीमारी से ग्रसित थीं। हमने खूब पता लगाने की कोशिश की, आधार नहीं था तो बायोमेट्रिक किया। लेकिन उसमें भी सफलता नहीं मिली। इंचार्ज ने 19 माह तक इधर-उधर पूछा, महाराष्ट्र, एमपी के कई गांव, पुलिस स्टेशन, सरपंच, किराना दुकानों में पूछा लेकिन कुछ पता नहीं चला। अभी इसी साल 28 मार्च को बात की तो उसने ब्यावरा और इंदौर बताया, शाजापुर का कुछ बताया। इसके बाद राजगढ़ एसपी ऑफिस में मैंने पता किया। शाजापुर और ब्यावरा थाने की जानकारी ली। वीडियो कॉल पर परिजन से काउंसलिंग की इसके बाद उन्हें नागपुर बुलाया। इसके बाद पहचान हों पायी। इतने वर्षो बाद अपने घर लौटी गीताबाई को पाकर सब खुश है। बेटे अशोक सेन ने बताया कि हमारी माताजी पिछले 35 साल से हमसे दूर थी। अब वे मिल गई है। हमने उन्हें पहचान लिया है। हमारा पूरा परिवार बहुत खुश है। अब वे हमारे साथ है। ईश्वर का बहुत बहुत धन्यवाद। परिवार की यह कहानी कोई पिक्चर से कम नहीं है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *