‘बुलेट रानी’ का बर्थडे मनाने का रंगबाज तरीका: पिस्टल से गोली चलाकर बुझाई केक की मोमबत्ती, Video वायरल


हेमंत शर्मा, इंदौर। सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral) और फेमस होने का चस्का (Craving for Fame) ऐसा लगा है कि लोग इसके लिए सारी हदें पार कर डाल रहे हैं। कई वीडियो तो काफी मजेदार होते हैं तो कभी कुछ वीडियो हैरान कर देते हैं। अब इंदौर से वायरल हो रहे वीडियो को ही देख लीजिए। इसे देखकर तो आपके होश उड़ जाएंगे। अब इसमें ऐसा क्या है? आइए जानते हैं।

जबलपुर में होगा कांग्रेस का प्रांतीय अधिवेशन: PCC चीफ बोले- अब प्रदेश अध्यक्ष की तरह पावरफुल होंगे जिला अध्यक्ष, आइडियाज ऑफ एमपी के तहत होगा संगठन का गठन

‘Gen-G’ अपना बर्थडे अलग ही अंदाज में मनाना पसंद कर रही है। इसके लिए सारी हदें तक पार देती है। इसके बाद में फंस भी जाती है और फिर अफसोस करती है। लोगों के सामने दहशत और अपनी दादागिरी दिखाने में लड़के सबसे आगे होते हैं। लेकिन अब इन्हें लड़कियां भी टक्कर दे रही है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़की शर्ट पहने हुए सोफे पर बैठी नजर आ रही है, जिसके सामने मेज पर केक रखा हुआ है। जिसे वो पिस्टल से गोली चलाकर बर्थडे केक की मोमबत्ती बुझाती है। युवती का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हनुमान जन्मोत्सवः मंगल कलश यात्रा के साथ पण्डोखर धाम में 1111 कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ का आगाज

जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर बुलेट रानी के नाम से फेमस अपराजिता अनुष्का नामक युवती का यह वीडियो है। जिसने पिस्टल से गोली चलाकर अपने बर्थडे केक पर लगी मोमबत्ती को बुझाया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस जांच में जुट गई है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *