CM डॉ. मोहन तो कलाकार हैं: नाट्य मंचन में निभाया राजा विक्रमादित्य के पिता का किरदार, जानिए कहां और कब की है ये तस्वीर


सुधीर दंडोतिया, भोपाल। ये तस्वीर देखकर आप जरूर चौंक गए होंगे, मन में सवालों की लहरें उठने लगी होंगी। सोच में पड़ गए होंगे कि ये कहीं AI जनरेट तो फोटो नहीं है? लेकिन ऐसा नहीं है। दरअसल, यह तस्वीर (Photo) मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Chief Minister Dr Mohan Yadav) की है। जिसमें वे विक्रमादित्य महानाट्य (Vikramaditya Mahanatya) में महाराज विक्रमादित्य के पिता महाराज महेंद्रादित्य की भूमिका में नजर आ रहे हैं।

PM Modi MP Visit: आनंदपुर धाम आएंगे प्रधानमंत्री मोदी, सीएम डॉ मोहन ने किया स्वागत

आइए जानते हैं ये तस्वीर की पूरी कहानी

ये तस्वीर, कुछ साल पहले उज्जैन में हुए नाट्य मंचन की है। आज से करीब एक दशक पहले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रंगकर्म और नाट्य विद्या में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं। महानाट्य के आयोजन से जुड़ी संस्था ‘श्री विशाल सांस्कृतिक एवं लोकहित समिति उज्जैन’ ने बताया कि, डॉ. मोहन यादव जब पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष रहे, तब भी उन्होंने एक-दो बार यह भूमिका निभाई है। डॉ यादव कई वर्षों तक इस महानाट्य का हिस्सा रहे हैं। वह विक्रमादित्य के पिता महेंद्रादित्य की भूमिका वर्षों तक निभाते रहे। इस भूमिका में उनका सीन करीब आधे घंटे का रहता था। जिसमें वह महाराज के रूप में विक्रमादित्य का राज्याभिषेक करते हुए नजर आते थे।

दिल्ली के लाल किले पर भव्य महानाट्य का मंचन

बता दें कि, दिल्ली के लाल किले पर 12 से 14 अप्रैल तक सम्राट विक्रमादित्य पर आधारित एक भव्य महानाट्य का मंचन किया जा रहा है। जिसमें सम्राट के जीवन, शासन, और उनकी उपलब्धियों को दर्शाया जाएगा। इस नाट्य में 250 से अधिक कलाकार भाग लेंगे। इसके साथ ही कार्यक्रम में विक्रमादित्य कालीन मुद्राओं और मुद्राकों की प्रदर्शनी के साथ-साथ अन्य प्रदर्शनियां भी होंगी। महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य के निर्माता प्रस्तुतकर्ता कुशवाहा ने बताया कि, इस महानाट्य में 52 शानदार सफल शो हो चुके हैं। भोपाल के लाल परेड मैदान पर भी इस महानाट्य का आयोजन 24 से 26 मई तक किया जाएगा।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *