राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम में MP की बेटी का चयनः मंडला पहुंची शुचि उपाध्याय का भव्य स्वागत, CM डॉ. मोहन ने दी बधाई


पवन राय, मंडला। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के मंडला की रहने वाली शुचि उपाध्याय (Shuchi Upadhyay) अब भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian Women’s Cricket Team) में खेलेंगी। बीसीसीआई ने श्रीलंका में होने वाली त्रिकोणीय सीरीज के लिए उनका चयन किया है। सलेक्ट होने के बाद शुचि पहली बार मंडला पहुंची। जहां लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान पीएचई मंत्री संपतिया उइके सहित विधायक भी मोजूद रहे इस बीच मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शुचि से फोन पर बात कर उन्हें बधाई दी।

दुकान में घुसकर लोहा व्यापारी को मारी गोलीः एक मौत, तीन घायल, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत का माहौल

राष्ट्रीय टीम के 15 खिलाड़ियों में शामिल

लेफ्ट आर्म स्पिनर शुचि उपाध्याय चैलेंजर ट्रॉफी खेल रही थीं। टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के बाद उनका नाम राष्ट्रीय टीम के 15 खिलाड़ियों में शामिल किया गया। दो दिन बाद वह टीम के साथ श्रीलंका रवाना होंगी। जहां भारत, श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा। मंडला पहुंची शुचि ने कहा कि हर क्रिकेटर का सपना होता है राष्ट्रीय टीम में खेलना, मेरा सपना भी अब जल्द पूरा होने जा रहा है। आगे चलकर मंडला जिले के खिलाड़ियों के लिए नए रास्ते खुलेंगे।

भोपाल के बाद ग्वालियर में बदला स्कूलों का समय: अब इतने बजे तक लगेंगी क्लास, बढ़ते तापमान को देखते हुए लिया फैसला

कोलंबो में आयोजित हो रहे टूर्नामेंट में खेलेगी शुचि

बता दें कि, लेफ्ट ऑर्म स्पिनर शुचि हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में 27 अप्रैल से 7 मई तक कोलंबो में आयोजित हो रहे टूर्नामेंट में खेलेगी। संपतिया ऊइके कैबिनेट मंत्री ने कहा कि, मंडल की बेटी शुचि उपाध्याय को बहुत बधाई देती हूं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को आभार व्यक्त करती हूं। यह भारतीय जनता पार्टी की सरकार है जिसने खेलकूद को प्रमोट किया। जिसके चलते आज मंडल जैसे शहर की एक लकड़ी इतने बड़े मुकाम पर पहुंची है।

मल्टी और धागा कारखाना में लगी भीषण आग: एक के बाद एक पांच सिलेंडर में हुआ विस्फोट, दो फायर कर्मी घायल

शुचि के पिता सुधीर उपाध्याय ने कहा कि, अब वह सिर्फ मेरी बेटी नहीं है, बल्कि वह मंडल और मध्य प्रदेश की बेटी है। अब भारत और प्रदेश के लिए खेल रही है उन्होंने बताया कि उसकी क्रिकेट में रुचि थी, लेकिन मंडला में लड़कियों के क्रिकेट खेलने की अलग से कोई व्यवस्था नहीं थी। इसलिए वह लड़कों के साथ खेलती थी। लड़कों ने भी उसे सहयोग किया।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *